विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बाधित

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने 28 से 30 सितंबर तक भी ...और पढ़ें

देशभर में हुई हड़ताल का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। (सांकेतिक फोटो)

देशभर में हुई हड़ताल का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बैंक यूनियनों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं।

  2. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर प्रदर्शन।

  3. 28-30 सितंबर तक भी हड़ताल का आह्वान।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर में हुई हड़ताल का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में विभिन्न बैंकों और यूएफबीयू के घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

बैंक कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से कामकाज प्रभावित हुआ। इस दौरान 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया। इन तीनों दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी इसके बाद भी मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई है।

यूनियन नेताओं के अनुसार उनकी प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। 2024 में हुए समझौत के बाद भी अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है। बैंक अपने ग्राहकों को एटीमए, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

हड़ताल को सफल बताते हुए सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल की सफलता ने साफ कर दिया है कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी मांगों को लेकर एकजुट हैं। लंबित मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के पास अभी भी समय है कि वे सार्थक वार्ता के जरिए बैंक कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें और आगे होने वाली औद्योगिक कार्रवाई को टालें।