विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़-बलटाना रेलवे फाटक पर RUB के लिए तकनीकी अड़चन दूर, निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM (IST)

चंडीगढ़-बलटाना रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण में आ रही तकनीकी अड़चनें दूर हो गई हैं, जिसके बाद निर्माण सामग्री साइट पर पहुंचने लगी है।

आरयूबी के लिए निर्माण सामग्री पहुंचने लगी है।

आरयूबी के लिए निर्माण सामग्री पहुंचने लगी है।

HighLights

  1. साइट पर पहुंचने लगी निर्माण सामग्री।

  2. 12.80 करोड़ रुपये से बन रहा आरयूबी।

  3. हजारों परिवारों को लंबे समय से इंतजार।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बलटाना से चंडीगढ़ के रायपुरकलां की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए लंबे समय से इंतजार का विषय बना रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी)-123सी अब आकार लेने लगा है। निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी अड़चन दूर होने के बाद साइट पर निर्माण सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है।

आरयूबी निर्माण की साइट पर एसटीपी साइड से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण पिछले दिनों काम प्रभावित हो रहा था। समस्या का समाधान होने के बाद अब निर्माण सामग्री लेकर वाहन साइट पर पहुंचने लगे हैं। शेष जरूरी मैटेरियल भी अगले दो दिनों में पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य को और गति मिलने की संभावना है।

क्षेत्र में आरयूबी निर्माण की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे प्रताप सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष निर्माण कार्य में तेजी लाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ठेकेदार को काम तेज करने के लिए लिखित निर्देश जारी किए। अब साइट पर गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।

12.80 करोड़ की लागत से बन रहा आरयूबी

बलटाना-रायपुरकलां क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस रोड अंडर ब्रिज के निर्माण पर 12,80,36,866 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना का निर्माण भारतीय रेल और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच 50:50 लागत साझेदारी के आधार पर किया जा रहा है।

20 मई को हुआ था शिलान्यास

आरयूबी-123सी का शिलान्यास 20 मई को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया था। इसके बाद से ही क्षेत्रवासियों की नजर निर्माण कार्य की गति पर बनी हुई थी।