Move to Jagran APP

फिर जहरीली हुई चंडीगढ़ की आबोहवा, एक्यूआइ 200 पार, जानें पंजाब और हरियाणा के शहरों का हाल

Chandigarh AQI चंडीगढ़ की आबोहवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालात यह हैं कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से पार पहुंच गया है। पड़ोसी शहर पंचकूला का भी ऐसा ही हाल है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 12:27 PM (IST)
फिर जहरीली हुई चंडीगढ़ की आबोहवा, एक्यूआइ 200 पार, जानें पंजाब और हरियाणा के शहरों का हाल
वीरवार सुबह एक्यूआइ 208 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh AQI: कोरोना संक्रमण तो तेजी से बढ़ ही रहा है। अब प्रदूषण भी उतनी ही रफ्तार पकड़ने लगा है। कई दिन लगातार बरसात के बाद जो हवा एकदम साफ हो गई थी और सुखना लेक से हिमाचल में धौली धार के पहाड़ भी साफ नजर आने लगे थे। बर्फ से लदी चोटियां दिखने लगी थी। अब फिर से हवा में प्रदूषण बुरी तरह से फैल गया है। वीरवार को सुबह 11:00 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 200 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के पार पहुंच गया।

loksabha election banner

वीरवार सुबह एक्यूआइ 208 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया, जबकि 2 दिन पहले बरसात रुकने से अगले दिन एक्यूआइ कम होकर 50 तक आ गया था जो बहुत अच्छा माना जाता है। जबकि इसका 200 से अधिक होना खराब स्थिति में आ जाता है। इसका कारण यह है कि 2 दिनों से कोहरा बहुत ज्यादा पड़ रहा है। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा है। इस वजह से नमी की मात्रा हवा में बहुत ज्यादा रहती है और प्रदूषण के कण ठहर रहे हैं। पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पार्टिकुलेट मैटर 10 सबसे अधिक बढ़ रहा है।

सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं आसपास के शहरों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। साथ लगते शहर पंचकूला का एक्यूआइ वीरवार को 261 दर्ज किया गया जो चंडीगढ़ से भी कहीं ज्यादा है। हालांकि पंचकूला का एक्यूआई ज्यादातर चंडीगढ़ से कम रहता है। इसी तरह से पंजाब और हरियाणा के शहरों का भी एक्यूआई 100 से अधिक है। वहीं बात अगर देश की राजधानी नई दिल्ली की करें तो यहां तो हालत और भी ज्यादा खराब है। वीरवार सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली का एक्यूआइ तो 300 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से भी अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह से एनसीआर में भी शहरों का एक्यूआइ 200 से अधिक दर्ज किया गया l

प्रमुख शहरों का  एकयूआइ

चंडीगढ़ 208

पंचकूला 261

जालंधर 107

लुधियाना 123

अमृतसर 126

अंबाला 143

कुरुक्षेत्र 132

करनाल 125

नई दिल्ली 302

गुरुग्राम 234

फरीदाबाद 233

नोएडा 304


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.