विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अतिक्रमण से लोग नहीं होंगे परेशान, त्योहारी सीजन को लेकर नगर निगम ने लिया एक्शन

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़ नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाईं। इस दौरान ...और पढ़ें

रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान किया गया जब्त। (सांकेतिक फोटो)

रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान किया गया जब्त। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

  2. विभिन्न बाजारों से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाई गईं।

  3. अतिक्रमण करने वालों के 204 चालान काटे गए।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाकर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों के 204 चालान काटे। टीमों ने विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाकर आवाजाही के रास्ते खाली करवाए।

निगम के अनुसार, अभियान सेक्टर-38, 37, सेक्टर-26 की मंडी, सेक्टर-20, 12, 30, 32 और 22 सहित प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। सुखना लेक क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई। सेक्टर-34 की फर्नीचर मार्केट तथा सेक्टर-35 और 20 के बाजारों में विशेष अभियान चलाकर अनधिकृत रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया।

कार्रवाई के लिए निगम ने दो प्रवर्तन टीमें तैनात की थीं। प्रत्येक टीम में चार प्रवर्तन निरीक्षक शामिल थे। निगम ने कहा कि अतिक्रमण से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और बाजारों में आवाजाही प्रभावित होती है। रेहड़ी-फड़ी संचालकों से नियमों का पालन करने और बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं करने की अपील की गई।