Move to Jagran APP

Chandigarh AQI: खुलकर लीजिए सांस, बारिश से चंडीगढ़ की हवा एकदम साफ, पंजाब व हरियाणा के शहरों का ये हाल

Chandigarh Air Pollution चंडीगढ़ में बारिश के बाद शहर की आबोहवा एकदम साफ हो गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 65 प्वाइंट पर पहुंच गया है। जबकि सप्ताह पहले तक यह 250 के आस- पास था।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 05:10 PM (IST)
Chandigarh AQI: खुलकर लीजिए सांस, बारिश से चंडीगढ़ की हवा एकदम साफ, पंजाब व हरियाणा के शहरों का ये हाल
हवा में व्याप्त यह कण बारिश की बूंदों के साथ जमीन पर बैठ गए हैं।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh AQI: मई में हुई गर्मियों की पहली अच्छी बरसात ने शहर को बड़ी राहत दी है। यह राहत गर्मी से तो मिली ही है साथ ही हवा भी स्वच्छ हो गई है। सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं पूरे ट्राइसिटी में हवा अब एकदम साफ बह रही है। ट्राइसिटी में कई महीने बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से भी नीचे ग्रीन जोन में आ गया है। जबकि सप्ताह पहले तक यह 250 के आस-पास था।

loksabha election banner

मंगलवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होकर 65 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। सुबह के समय तो यह और भी कम था। वहीं साथ लगते शहर पंचकूला में तो एक्यूआइ 50 से भी नीचे है। एक्यूआइ का 50 से नीचे या इसके आसपास होना बेहद अच्छा माना जाता है। जैसे जैसे यह 50 के अंदर से बढ़ता है हवा उतनी ही खराब मानी जाती है। अब शहर की हवा अगले कई दिनों तक साफ रहेगी। इस हवा में जी भरकर खुली हवा में सांस ली जा सकती है। इस हवा में व्यायाम योग करना अत्यंत लाभकारी है। ऐसा विशेषज्ञ मान रहे हैं। 250 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हवा होने पर तो कई बार डाक्टर भी सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ऐसी हवा में ज्यादा देर नहीं रहने की सलाह देते हैं।

बारिश का असर पूरे उत्तर भारत में दिखा

इस बारिश का असर केवल ट्राइसिटी में नहीं है। बल्कि जहां बारिश हुई वहां की हवा साफ हो गई है। इससे हवा में व्याप्त प्रदूषण के दो मुख्य घटक पर्टिक्यूलेट मैटर 2.5 और 10 खत्म हो गए हैं। हवा में व्याप्त यह कण बारिश की बूंदों के साथ जमीन पर बैठ गए हैं। इससे हवा साफ हुई है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआइ

शहर         एक्यूआइ

चंडीगढ़        65

पंचकूला        42

जालंधर        60

लुधियाना        48

कुरुक्षेत्र        114

करनाल        34

नई दिल्ली    89

गाजियाबाद    88

नोएडा        70

फरीदाबाद        77

गुरुग्राम        66


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.