Move to Jagran APP

Chandigarh Air Pollution: चंडीगढ़ में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI 150 के पार; जानिए अगले दो दिन का हाल

Chandigarh Air Pollution चंडीगढ़ में गुरुपर्व पर भी रात को आतिशबाजी होती रही जिससे शहर का प्रदूषण लेवल बढ़ गया। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 143 दर्ज किया गया। वहीं अगले दो तीन दिनों में इसक बढ़ने के भी आसार हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 12:55 PM (IST)
Chandigarh Air Pollution: चंडीगढ़ में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI 150 के पार; जानिए अगले दो दिन का हाल
चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। (जागरण)

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। प्रदूषण की वजह से पटाखों पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इनके जलाने, बेचने, मैन्यूफेक्चरिंग और स्टोरेज पर पूर्ण पाबंदी है। बावजूद इसके लोग त्योहारों के मौके पर जमकर पटाखे जला रहे हैं। गुरुपर्व पर भी रात को आतिशबाजी होती रही। जिससे शहर का प्रदूषण लेवल बढ़ गया। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 143 दर्ज किया गया। अगले दो तीन दिनों तक इसके और बढ़ने के आसार हैं। वजह तापमान का निरंतर कम होना बताई जा रही है। पारा गिर रहा है ठंड बढ़ रही है। इस कारण हवा में जहरीले कण ठहर रहे हैं।

loksabha election banner

आस पास के शहरों का बुरा हाल

चंडीगढ़ से एक घंटे की दूरी पर स्थित अंबाला में हवा सबसे जहरीली है। यह दो दिनों से देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। अंबाला का एक्यूआइ 399 दर्ज किया गया। ट्राइसिटी के शहरों का भी हाल बुरा है। पंचकूला में ग्रीनरी के बावजूद 221 एक्यूआइ पहुंच गया है। यहां हवा लगातार खराब हो रही है। इन शहरों से हवा चंडीगढ़ के वातावरण पर भी असर डाल रही है। यही वजह है कि यहां भी एक्यूआइ लगातार बढ़ रहा है। अब प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं है। साथ ही टायरों के चलने से धूल के कण उठते हैं जो हवा में ठहर रहे हैं। यही कण बाद में सांस के जरिए शरीर में पहुंच रहे हैं।

शहर        एक्यूआइ

चंडीगढ़        143

पंचकूला        221

अंबाला        399

कुरुक्षेत्र        326

करनाल        237

अमृतसर        291

लुधियाना        251

पटियाला        225

नई दिल्ली    349

गाजियाबाद    406

नोएडा        368

फरीदाबाद    324

गुरुग्राम        304


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.