चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज कुमार परिदा का ट्रांसफर, केंद्र में मिली नई पोस्टिंग
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर (Chandigarh Administrator VP Singh Badnaur) के सलाहकार मनोज कुमार परीदा (Advisor Manoj Kumar Parida) का ट्रांसफर हो गया है। मनोज कुमार परीदा को नेशनल अथॉरिटी केमिकल वेपंस कन्वेंशन का चेयरमैन लगाया गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर (Chandigarh Administrator VP Singh Badnaur) के सलाहकार मनोज कुमार परीदा (Advisor Manoj Kumar Parida) का चंडीगढ़ से ट्रांसफर हो गया है। मनोज परीदा को नेशनल अथॉरिटी केमिकल वेपंस कन्वेंशन का चेयरमैन लगाया गया है। रीदा को प्रमोट कर दिल्ली में इस पद पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि अभी उनका चंडीगढ़ में 8 महीने का कार्यकाल बाकी था, उनकी प्रमोशन लंबी थी जिस वजह से ट्रांसफर की पहले भी कई बार चर्चाएं चलती रही हैं l मनोज परीदा 1986 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आइएएस अधिकारी (IAS Officer) हैं l यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल भी 3 महीने बाद सितंबर में पूरे होने जा रहा है l इसके साथ ही होम सेक्रेटरी और नगर निगम कमिश्नर के पद पर भी चंडीगढ़ को नए अधिकारी मिलेंगे इन दोनों अधिकारियों के लिए यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार से 3 महीने के लिए एक्सटेंशन ले रखी हैl अभी चंडीगढ़ के नए एडवाइजर कौन होंगे इसके आदेश जारी नहीं हुए हैं, उनकी रिप्लेसमेंट में जल्द ही चंडीगढ़ को नए अधिकारी मिलेंगे।