Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में अब हुक्का परोसने पर क्लब-डिस्कोथेक तीन दिन के लिए होंगे सील, तीसरी बार में लाइसेंस कैंसिल

चंडीगढ़ में क्लब डिस्कोथेक बार रेस्टोरेंट और कैफे संचालक प्रशासन के सख्त आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई के बावजूद मनमानी करने में लगे हैं। अब हुक्का परोसने वाले क्लब डिस्कोथेक सहित अन्य को तत्काल सील करने के आदेश है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:34 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:34 AM (IST)
चंडीगढ़ में अब हुक्का परोसने पर क्लब-डिस्कोथेक तीन दिन के लिए होंगे सील, तीसरी बार में लाइसेंस कैंसिल
चंडीगढ़ में हुक्का परोसने वाले क्लब, डिस्कोथेक सहित अन्य को तत्काल सील करने के आदेश हैं।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। शहर में हुक्का पार्टी करवाने वाले क्लब, डिस्कोथेक, बार, रेस्टोरेंट और कैफे संचालक प्रशासन के सख्त आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई के बावजूद मनमानी करने में लगे हैं। अब हुक्का परोसने वाले क्लब, डिस्कोथेक सहित अन्य को तत्काल सील करने के आदेश हैं। इसके अलावा तीसरी बार कानूनी कार्रवाई होने के बाद क्लबों के लाइसेंस भी कैंसिल करने का प्रावधान लागू है। इस तरह की कुछ क्लबों पर कार्रवाई होने के बाद भी यूटी प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर जानकारी दी।

loksabha election banner

ये आदेश डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार 11 फरवरी तक शहर के किसी भी बार, क्लब, डिस्कोथेक, रेस्टोरेंट आदि में हुक्का परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि ऐसा होता है तो संबंधित क्लब, बार मालिक को धारा 188 के तहत गिरफ्तार भी किया जाएगा। लेकिन, सख्ती के बाद भी शहर के कई क्लब और रेस्टोरेंट गुपचुप तरीके से हुक्का परोस रहे थे।

पहला-

न्यू ईयर की पार्टी में सेक्टर-26 स्थित वेदा कैफे में हुक्का परोसने पर पुलिस ने मालिक दिव्य मालिक, मैनेजर मनीष और स्टाफ मेंबर अनिमेष मन्ना, शिवम पाठक और प्रकाश नेगी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसकेे बाद कैफे को तीन दिन के लिए सील भी किया गया था।

दूसरा-

सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब में हुक्का परोसने पर पुलिस ने मालिक सुमेश गगनेजा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद क्लब को तत्काल प्रभाव से तीन दिन के लिए सील किया गया। पहले भी इसी क्लब में हुक्का पार्टी पर गिरफ्तारी हुई थी।

तीसरा-

सेक्टर-26 स्थित ए स्टेट ऑफ डांस क्लब में हुक्का पार्टी करवाने पर मालिक अरविंद सिंगला, मैनेजर सुरेश कुमार सहित चार को गिरफ्तार किया गया। एसडीएम ईस्ट सुंधाशु गौतम के नेतृत्व में रेड के बाद क्लब तीन दिन के लिए सील कर दिया गया।

प्रशासक के निर्देश और डीसी के आदेशों की धज्जियां-

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सख्त निर्देश और डीसी मनदीप सिंह बराड़ के आदेश के बावजूद शहर में डिस्कोथेक और नाइट क्लब में जमकर हुक्का पार्टी चल रही हैं। सेक्टर-26 मध्यमार्ग पर फ्रंट और बैक साइड पर कुल मिलाकर 112 नाइट क्लब और डिस्कोथेक हैं। शहर के 95 फीसद नाइट क्लब, रेस्टोरेंट, कैफे और डिस्कोथेक में जमकर हुक्का परोसा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.