Chandigarh में पेट्रोल डीजल पर VAT बढ़ा, मोहाली में DC का कई छूट का एलान
चंडीगढ़ प्रशासन के ये आदेश बुधवार रात 1200 बजे के बाद लागू हो जाएंगे। इधर मोहाली की डीसी गिरीश दयालन ने भी कई छूट देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जालंधर, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 5% बढ़ा दिया है अब चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹68.62 पैसे और डीजल ₹62.02 में मिलेगा। यह आदेश बुधवार रात 12:00 बजे के बाद लागू हो जाएंगे। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल ₹65 80 पैसे और डीजल 59.29 रुपये प्रति लीटर था।
अब किताबों की होम डिलीवरी
शहर में अब किताबों की भी होम डिलीवरी। किताबों और स्टेशनरी की दुकानों पर भारी भीड़ के चलते प्रशासन का निर्णय। पेरेंट्स को सलाह बच्चों को किताबें देने से पहले उन्हें सैनिटाइज करें।
मोहालीः चंडीगढ़ की तर्ज पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक वाहन चला सकेंगे
इधर, मोहाली में डीसी गिरीश दयालन ने 7 मई से कई तरह की छूट के आदेश जारी कर दिए हैं। चंडीगढ़ की तर्ज पर अब मोहाली में भी लोग सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। डीसी ने दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया है। अब दुकाने सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी। इसी तरह शराब के ठेके भी सुबह 7 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। चार पहिया वाहन में ड्राइवर के साथ दो लोगों को चलने की अनुमति होगी। वहीं, दो पहिया वाहन पर सिर्फ सवार को ही अनुमति होगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें