विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या राकेश त्रेहन कल चंडीगढ़ में लगा सकेंगे 'iPhone का लंगर'? प्रशासन से अनुमति नहीं, इंटरनेट मीडिया पर प्रचार

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:06 PM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन ने कारोबारी राकेश त्रेहन के 'आईफोन लंगर' पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति ऐसे किसी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सेक्टर-10 निवासी कारोबारी राकेश त्रेहन ने की थी आईफोन की लंगर की घोषणा।

सेक्टर-10 निवासी कारोबारी राकेश त्रेहन ने की थी आईफोन की लंगर की घोषणा।

HighLights

  1. चंडीगढ़ प्रशासन ने राकेश त्रेहन के आईफोन लंगर पर रोक लगाई।

  2. बिना अनुमति किसी भी वितरण कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलेगी।

  3. भीड़ जुटने की आशंका के चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कारोबारी राकेश त्रेहन की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ और मोहाली की महिलाओं के लिए घोषित किए गए आईफोन लंगर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति इस तरह का कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। भीड़ जुटने पर कोई अनहोनी होने के डर से यह फैसला लिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में बिना अनुमति ऐसा कोई लंगर या वितरण कार्यक्रम न होने दिया जाए। मोहाली पुलिस ने भी बिना अनुमति कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की बात कही है।

सेक्टर-10 निवासी कारोबारी राकेश त्रेहन ने घोषणा की थी कि 22 सितंबर को वह 18 साल से अधिक उम्र की चंडीगढ़ और मोहाली की महिलाओं को मुफ्त में आईफोन के 17 या उससे ऊपर के मॉडल वितरित करेंगे।

इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था और महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। ग्रेहन ने दावा किया था कि करीब एक हजार आईफोन के ऑर्डर दिए जा चुके हैं और पहले दिन 10 मोबाइल वितरित किए जाएंगे।

प्रशासन को भीड़ जुटने की आशंका

प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बाद अब इस कार्यक्रम को लेकर स्थिति बदल गई है। त्रेहन का कहना था कि कार्यक्रम में कोई भीड़ नहीं जुटाई जाएगी और मीडिया के सामने ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद विजेता महिला के घर जाकर उसे आईफोन देने की बात कही गई थी।