Move to Jagran APP

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी का दावा, दूसरे दलों के कई नेता उनके संपर्क में, साहिल शेरयार भी आप में शामिल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इस साल दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव के लिए चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। आप का दावा है कि दूसरी पार्टी के कई नेता उनके संपर्क में हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 01:10 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 01:10 PM (IST)
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी का दावा, दूसरे दलों के कई नेता उनके संपर्क में, साहिल शेरयार भी आप में शामिल
सेक्टर 49 युवा साहिल अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Election) के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इस साल दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव के लिए चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (Chandigarh AAP) ने कमर कस ली है। आप ने भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इसलिए पार्टी ने अब शहर में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित कर अपनी सक्रियता दिखा रही है। ऐसे में नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी के नेता शहर की विभिन्न एसोसिएशन के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

loksabha election banner

ऐसे में अब जल्द ही वाल्मीकि समाज के नेता सुनील धालीवाल भी आम आदमी में शामिल हो सकते हैं। सुनील धालीवाल की आप संयोजक प्रेम गर्ग के साथ बैठक हो चुकी है। सुनील धालीवाल जल्द अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए साहिल शेरयार अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप में शामिल होने के अवसर पर साहिल ने कहा आज अगर चंडीगढ़ और देश को अगर कोई पार्टी बेहतर और सुनहरा भविष्य दे सकती है, तो वो है आम आदमी पार्टी है।

साहिल शेरयार के साथ काफी युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग, संगठन मंत्री विक्रम पुंडीर, उपाध्यक्ष पीपी घई, महासचिव साहिल चावर, जसबीर सिंह लाडी, कौशल, रमेश टांक, वार्ड अध्यक्ष विक्रांत तनवर और अन्य साथी मौजूद रहे।

साफ छवि वाले नेता होंगे पार्टी में शामिल

अकाली दल के भाजपा से अलग होने और बसपा से गठबंधन होने के बाद नए समीकरण बन रहे हैं। इसलिए अब कांग्रेस और भाजपा के बाद आम आदर्मी पार्टी ने शहर में अपना ग्राफ बढ़ाना शुरू कर दिया है। आप के मुख्य प्रवक्ता नीतिन गोयल का कहना है कि दूसरे दलों के कई नेता उनकी पार्टी के नेताओं के संपर्क में है। लेकिन साफ छवि के नेताओं को ही पार्टी में शामिल किया जाएगा।

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष आप के संपर्क में

वहीं धनास मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मदान भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। व्यापारी अनिल मदान ने धनास सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि अनिल इस समय भाजपा में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में अनिल मदान पूर्व मेयर पूनम शर्मा के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल मदान की आप के नेताओं के साथ भी बैठक हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.