विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को कल मिल जाएंगे 154 जेबीटी, पदोन्नति की उम्मीद वालों का भी इंतजार जल्द होगा खत्म

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:48 PM (IST)

चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को 154 नए जेबीटी मिलेंगे, जिससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को ...और पढ़ें

स्कूल शिक्षा विभाग को मिलेंगे नए शिक्षक। (सांकेतिक फोटो)

स्कूल शिक्षा विभाग को मिलेंगे नए शिक्षक। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ को 154 नए जेबीटी शिक्षक मिलेंगे।

  2. मौजूदा जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति जल्द होगी।

  3. टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग को सोमवार को 154 जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) मिलेंगे। यह नियुक्ति एसएसए के तहत भर्ती शिक्षकों को दी जा रही है। नियुक्ति पाने वाले सभी आवेदकों को शिक्षा विभाग ने पीएम श्री स्कूल गवर्नमेंट गर्ल्स माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 में सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति पाने वाले आवेदकों को अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो और एक डिजिटल आईडी लेकर आनी है। गौरतलब है कि यह भर्ती वर्ष 2025 में की थी जिन्हें अभी नियुक्ति दी है।

नए शिक्षक मिलने के बाद लंबे समय से पदोन्नति की उम्मीद का इंतजार कर रहे शिक्षकों को भी राहत मिलेगी क्योंकि नए शिक्षकों के आने के बाद जल्द ही 45 के करीब नियमित जेबीटी की प्रमोशन होगी।

टीजीटी आवेदकों को भी नियुक्ति जल्द

154 जेबीटी को नियुक्ति देने के बाद विभाग 15 नवंबर से पहले एसएसए के ही टीजीटी कैडर के शिक्षकों को भी ज्वाॅइनिंग देगा। शिक्षा विभाग के पास पीजीटी की सबसे ज्यादा कमी है और उसके लिए प्रमोशन भी नहीं हो पाई है।

इस समय विभाग की मंजूरशुदा 559 पदों पर मात्र 129 लेक्चरर ही वर्किंग है। प्रमोशन करने के बाद जो भी सीटें बचेंगी उन पर विभाग नियमित भर्ती या डेपुटेशन पर शिक्षकों को बुलाकर नियुक्ति देगा।