पंजाब में तीन दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आगामी दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया गया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। आगामी दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ स्थित केंद्र द्वारा राज्य सरकार को सूचना भेजी गई है कि 22 से 24 सितंबर तक राज्य के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में पड़ते अधिकांश जिलों में भारी बारिश (12 सेंटीमीटर से ज़्यादा) होने की संभावना है।
जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें गुरदासपुर, जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, एस.बी.एस.नगर, लुधियाना, मोहाली और रूपनगर शामिल हैं।
चंडीगढ़ में तेज बारिश से तामपान में 4 ड्रिग्री सेल्सियस गिरा
चंडीगढ़ में शुक्रवार सायं अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश इतनी तेज थी कि कुछ मिनटों की बारिश ने शहर की तमाम सड़कों पर पानी-पानी कर दिया। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बारिश से शहर का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस आ गया।
वहीं शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुरेंद्र पाल ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना बन रही है। इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।