Move to Jagran APP

Congress के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, कहा- राफेल डील पर बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को राफेल डील पर दिए गए बयानों पर माफी मांगनी चाहिए।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 12:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 03:46 PM (IST)
Congress के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, कहा- राफेल डील पर बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी
Congress के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, कहा- राफेल डील पर बयानबाजी के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सेक्टर-7 और 8 के चौक पर प्रदर्शन किया गया। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी खारिज होने के बाद भाजपा ने यह प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को राफेल डील पर दिए गए बयानों पर माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

कांग्रेसी देशवासियों को कर ही गुमराहः नेगी

इस प्रदर्शन में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, महासचिव चंद्रशेखर, रघुवीर लाल अरोड़ा, हीरा नेगी और शक्ति देव शाली सहित कई नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर हीरा नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरे दुनिया में भारत का नाम हो रहा है और कांग्रेसी झूठे आरोप लगाकर देशवासियों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। महासचिव चंद्रशेखर का कहना है कि राहुल गांधी ने राफेल मामले में जो झूठ देश की जनता को बोला है। उस पर वह माफी मांगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ही भ्रष्टाचार की राजनीति की है। वहीं पार्षद शक्ति देव शाली का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकाल में उनके नेता रेनकोट पहनकर नहाते रहे है। उन्होंने कहा कि असल में राहुल गांधी खुद ही चोर है।

शुक्रवार को कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को चौपट, डांवाडोल और लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व प्रदीप छाबड़ा की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही प्रदर्शनकारी डीसी ऑफिस की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर सेक्टर-17 के पुलिस थाना में रखा। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.