Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की नीतियों ने बेरोजगारों की संख्या बढ़ाई : सुखदेव सिंह

सुखदेव सिंह ने कहा कि लोक विरोधी कानून वापस लिए जाएं और बोलने व लिखने की आजादी बहाल की जाए। लोगों को रोजगार के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाए

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:08 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों ने बेरोजगारों की संख्या बढ़ाई : सुखदेव सिंह
केंद्र सरकार की नीतियों ने बेरोजगारों की संख्या बढ़ाई : सुखदेव सिंह

जगराओं, जेएनएन। ग्रामीण मजदूर यूनियन मशाल के प्रधान डॉ. सुखदेव सिंह भूंदड़ी ने बताया कि देश के मजदूरों व किरती लोगों के खिलाफ मोदी सरकार की ओर से किरत कानूनों में सुधार करने, निजीकरण, खेती आर्डियनेंस, बिजली बिल-2020 लाने व पंजाब सरकार की ओर से मजदूर विरोधी कानून लाने के खिलाफ देश स्तरीय प्रदर्शनों के क्रम में कस्बा भूंदड़ी में रोष रैली की गई।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व कैप्टन सरकार की ओर से कोरोना की आड़ में लोक विरोधी कानून धड़ाधड़ लाते जा रहे हैं। बड़े स्तर पर लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों के लिए बड़ी कोई राहत नहीं दी जा रही। इसके विपरीत लोगों को धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि लोक विरोधी कानून वापस लिए जाएं और बोलने व लिखने की आजादी बहाल की जाए। लोगों को रोजगार के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाए या बेरोजगारों को भत्ता दिया जाए। गरीबों के लिए राशन का लगातार प्रबंध किया जाए।

इस मौके पर रैली में मेजर सिंह, चिमन सिंह, छिंदरपाल सिंह, जसवीर सिंह, कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह राऊंके भूंदड़ी, सूबा सिंह भट्ठा धुंआ, कश्मीर सिंह रामपुरा, महिंदर सिंह खुदाईचक, निर्मल सिंह कीड़ी, रघुवीर सिंह गोराहूर, बीकेयू डकौंता की ओर से मेघ सिंह, अमर सिंह रामां सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.