गणतंत्र दिवस पर अमरिंदर ने कहा, किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए नीति बनाए केंद्र
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए नीति बनाए।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार नई नीति बनाए। पंजाब सरकार ने अपनी गुंजाइश के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ किया। राज्य में कर्जमाफी के चौथे चरण में पांच एकड़ जमीन वालों किसानों के कर्ज माफ होंगे। पटियाला में आयोजित गणतंतत्र दिवस समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कई मुद्दों को उठाया। गणतंत्र दिवस पर पूरे पंजाब में समारोह आयोजित किए गए। राज्य के मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला आयोजित गणतंत्र दिवस समाराेह में कहा कि गुरु नानक देव जी के 550 में जन्म दिवस पर अमृतसर की नानक देव यूनिवर्सिटी में एक विशेष इंस्टीट्यूट और सुलतानपुर लोधी मेला में गुरु नानकदेवजी का एक म्यूजियम बनाया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर ने पटियाला के पोलो ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया अौर परेड की सलामी ली। समारोह मेें पंजाब पुलिस के जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चाें ने भी मार्चपास्ट किया और विविध कार्यक्रम पेश किए।
ध्वजारोहण करने के बाद कैप्टन ने अपना संबोधन दिया। करीब 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री अमरिंदर ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों गिनाईं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर की चर्चा की और इसके निर्माण के लिए अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरु नानक देव जी की पावन धरती के लिए रास्ता खोलने की शुरुआत की थी। अमरिंदर सिंह ने कहा, मैंने उस समय अपने पाकिस्तान दौरे दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके बारे में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अवगत कराया था।
गुरदासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण करते सुखबिंदर सिंह सरकारिया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए टास्क फोर्स ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे की गर्त में फंसे युवाओं के इलाज के लिए 100 क्लीनिक बनेंगे। राज्य में गेहूं के सुरक्षित भंडारण पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी गोदसम भरे हुए हैं ऐसे में यदि एफसीआइ में समय पर फसल नहीं उठाएगी तो राज्य सरकार को दूसरे विकल्प ढूंढ़ने पड़ेंगे।
गुरदासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेउ की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। समारोह में पुलिस के जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
फरीदकोट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत।
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और लोगों को संबोधित किया। रूपनगर के नेहरू स्टेडियम में अायोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर परेड की सलामी ली। पुलिस के जवानों ने शानदर परेड पेश की और विद्यार्थियों ने रंगांरग कार्यक्रम पेश किए।
रूपनगर में गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।
पठानकोट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने समारोह में परेड की सलामी लीफ पंजाब पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर विभिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।