विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीबीएसई 10th रिजल्ट: पंचकूला जोन ने भी किया रिजल्ट जारी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 05:16 PM (IST)

सीबीएसई का पंचकूला जोन का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इससे पूर्व सीबीएसई ने दोपहर ...और पढ़ें

सीबीएसई 10th रिजल्ट: पंचकूला जोन ने भी किया रिजल्ट जारी
सीबीएसई 10th रिजल्ट: पंचकूला जोन ने भी किया रिजल्ट जारी

जेएनएन, पंचकूला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के पंचकूला जोन ने भी शनिवार सायं 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इससे पूर्व दोपहर में अन्य जोन का रिजल्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन पंचकूला जोन का रिजल्ट रोक दिया गया था। इसके कारण दिनभर उहापोह की स्थिति बनी रही।

इस बार बोर्ड एवं स्कूल के स्तर पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें बोर्ड स्तर पर परिणाम 89.40 रहा, जबकि जिन विद्यार्थियों ने स्कूलों के स्तर पर परीक्षा दी उनका परिणाम 89.40 रहा। स्कूल स्तर पर 129424 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 127817 विद्यार्थी पास हो गए, जबकि बोर्ड स्तर पर 110400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 98702 विद्यार्थी पास हुए है। कुछ ने प्राइवेट तौर पर भी परीक्षा दी थी। इनमें 712 विद्यार्थी थे, जिनमें से 411 पास हुए। उनका पास प्रतिशत 57.72 रहा।

पंचकूला जोन के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूटी, जेएंडके आते हैं। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर लॉग ऑन कर देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अपने नतीजे एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE की 12वीं की परीक्षा: पंचकूला जोन में बेटियों ने फिर लहराया परचम