विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ प्रशासन को स्टाफ देने वाली 4 कंपनियों के ऑफिस में CBI की रेड, भर्ती-वेतन में धांधली की शिकायतों पर एक्शन

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:52 PM (IST)

चंडीगढ़ में सीबीआई ने चार बड़ी सर्विस प्रोवाइडर एजेंसियों के दफ्तरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आउटसोर्सिंग टेंडर, भर्ती और वेतन में गड़बड़ी की शिकायतों पर की गई है।

चंडीगढ़ में सीबीआई की रेड। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ में सीबीआई की रेड। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सीबीआई ने 4 सर्विस प्रोवाइडर एजेंसियों पर छापा मारा।

  2. आउटसोर्सिंग टेंडर, भर्ती और वेतन में गड़बड़ी की शिकायतें थीं।

  3. कर्मचारियों को कम वेतन, फर्जी हाजिरी के आरोप लगे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में वीरवार सुबह सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मुहैया कराने वाली चार बड़ी सर्विस प्रोवाइडर एजेंसियों के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की गई। आउटसोर्सिंग टेंडर, कर्मचारियों की भर्ती और वेतन में गड़बड़ी की शिकायतों पर यह कार्रवाई हुई है।

ए टू जेड, जाहरवीर, नेशनल ग्रुप ऑफ सर्विस और कमसी इंटरप्राइजेज के ऑफिस में सीबीआई की टीम पहुंची है। सेक्टर-34, डड्डू माजरा और मनीमाजरा स्थित दफ्तरों में भी रिकॉर्ड चेक किया।

ये सभी एजेंसियां चंडीगढ़ प्रशासन को आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध करवाती हैं। इन चारों ग्रुप के करीब 30 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। सीबीआई ने इन एजेंसियों के संचालकों के घरों पर भी दबिश दी है।

आरोप है कि कर्मचारियों से तय वेतन से कम पैसा दिया जाता था और फर्जी हाजिरी लगाई जाती थी। फिलहाल सीबीआई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रेड अभी जारी है और देर शाम तक बड़े खुलासे होने की संभावना है।