पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ याचिका दायर
पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ मंगलवार को वकील सुनील मल्लन ने जिला अदालत में याचिका दायर की। इसमें गानों के जरिये वकीलों की छवि खराब करने के आरोप लगाए गया है। केस में औलख सहित अन्य कलाकारो जोबन संधू गिनी कपूर गुरलेज अख्तर श्री बराड़ और माही संधू को भी पार्टी बनाया गया है।
जासं, चंडीगढ़ : पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ मंगलवार को वकील सुनील मल्लन ने जिला अदालत में याचिका दायर की। इसमें गानों के जरिये वकीलों की छवि खराब करने के आरोप लगाए गया है। केस में औलख सहित अन्य कलाकारो जोबन संधू, गिनी कपूर, गुरलेज अख्तर, श्री बराड़ और माही संधू को भी पार्टी बनाया गया है। इन सभी को अब जवाब के लिए नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर तय की है।
वकील मल्लन ने बताया कि मनकीरत औलख ने अपने गीत 8-रफलां में वकीलों की छवि खराब करने की कोशिश की है। साल 2021 में यह एलबम रिलीज हुआ था। उन्होंने 15 मई 2021 को मनकीरत औलख को लीगल नोटिस भी भेजा था। अब उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि यह गीत इंटरनेट मीडिया से हटाया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को साथ लेकर यह आदेश जारी किए जाएं। इसके अलावा उन्होंने वकीलों के वेलफेयर फंड में हर्जाना देने की मांग की है। सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ भी दायर किया था केस
इससे पूर्व वकील मल्लन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ भी केस दायर कर चुके हैं। उन्होंने मूसेवाला पर भी अपने गीत संजू में वकीलों की छवि खराब करने के आरोप लगाए थे। हालांकि मूसेवाला की हत्या के बाद उनके खिलाफ केस खत्म हो गया था, लेकिन मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ केस चल रहा है।