दहेत उत्पीड़न पर पति के खिलाफ केस दर्ज
सोहाना गांव की महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, मोहाली : सोहाना गांव की महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोपित पति की पहचान डेराबस्सी निवासी लखविदर सिंह के रूप में हुई है और इस दंपती का छह साल का एक बच्चा भी है। फेज-8 थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर लखविदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वूमेन पुलिस स्टेशन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि पीड़िता ने एसएसपी विडो पर पति के खिलाफ शिकायत दी थी। जोकि जांच के लिए वूमेन सेल के पास आई थी और अब डीए लीगल की राय पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आठ साल पहले हुई थी शादी
एसएसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2012 में उसकी शादी डेराबस्सी के लखविदर सिंह से हुई थी। उनका एक छह साल का बच्चा भी है। शादी के कुछ समय बाद पति कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसने किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन जब पति मारपीट करने लगा तो उसने घरवालों को यह बात बताई। पीड़िता के घर वाले कई बार लखविदर के घर बात करने के लिए गए, लेकिन लखविदर हर बार उनको आश्वासन दे देता था कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। लेकिन उसके बाद फिर से कुछ दिनों बाद मारपीट का सिलसिला द्वारा शुरू हो जाता। 2020 में मारपीट इतनी बढ़ गई कि पति के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दे दी जिसकी जांच वूमेन सेल द्वारा की गई।