Move to Jagran APP

जहां से दिया मोदी ने विश्व को योग का संदेश, वो कैपिटल कॉम्पलेक्स बना विश्व विरासत स्थल

जहां से विश्व योग दिवस पर पीएम मोदी ने दुनिया को योग के जरिए निरोग रहने का संदेश दिया था। उस कैपिटल कॉम्पलेक्स को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

By Test1 Test1Edited By: Published: Sun, 17 Jul 2016 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 07:22 PM (IST)
जहां से दिया मोदी ने विश्व को योग का संदेश, वो कैपिटल कॉम्पलेक्स बना विश्व विरासत स्थल

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। सिटी ब्यूटीफुल की खूबसूरती ही नहीं अब संस्कृति भी देश-दुनिया में चमकेगी। यूनेस्को ने यहां के कैपिटल कॉम्पलेक्स को विश्व विरासत स्थल घोषित किया है। इसके साथ ही सिटी ब्यूटीफुल के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि कैपिटल कॉम्पलेक्स वही जगह है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग के जरिए निरोग रहने का संदेश दिया था।

loksabha election banner

विश्व योग दिवस कार्यक्रम को देश ही नहीं विदेशों में भी सराहा गया था। यहां लाखों लोगों ने मोदी के साथ योग किया था।

पढ़ें : International Yoga Day: पीएम नरेंद्र मोदी ने दो अवॉर्ड का किया एलान

यूनेस्को का ट्वीट

कैपिटल कॉम्पलेक्स प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ली कार्बुजिए की रचनाओं में से एक है। बता दें कि चंडीगढ़ में बहुत सी इमारतेंं ली कार्बुजिए की ही रचना है। यूनेस्को ने इसी आधार पर कैपिटल कॉम्पलेक्स को विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।

विश्व योग दिवस की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संस्कृति मंत्रालय का ट्वीट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.