पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के Bye election की तिथि घोषित, 21 को मतदान, 24 oct. को Result
हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावोंं की तिथियों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा की चार सीटों के उपचुनावों की तिथि की घोषणा भी कर दी है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावोंं की तिथियों की घोषणा के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा की चार सीटों के उपचुनावों की तिथि की घोषणा भी कर दी है। चार विधानसभा सीटों फगवाड़ा, जलालाबाद, मुकेरियां व दाखा में मतदान 21 और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। उपचुनावों के लिए अधिसूचना 23 सितंबर को जारी हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। 1 अक्टूबर को नामों की छंटनी व 3 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
उपचुनावोंं की घोषणा के साथ ही पार्टियों में सुगबुगाहट तो शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने दौड़-भाग शुरू कर दी है। कांग्रेस की नजर जलालाबाद और फगवाड़ा सीट पर टिकी हुई है, क्योंकि यह सीट सुखबीर बादल और सोम प्रकाश के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। कांग्रेस अभी इस बात का आंकलन करने मे जुटी हुई है कि अकाली दल और भाजपा इस सीट से किसे उतारता है।
जलालाबाद से सुखबीर बादल और फगवाड़ा के विधायक रहे सोम प्रकाश के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। दाखा के विधायक एचएस फूलका ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि मुकेरियां के विधायक रजनीश कुमार बब्बी का निधन होने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।
कांग्रेस के लिए जलालाबाद, फगवाड़ा और दाखा की सीट खासी टेंशन वाली है। जलालाबाद और दाखा ऐसी सीट है जहां पर 2017 में कैप्टन की लहर के बावजूद कांग्रेस तीसरे स्थान पर आई थी। जलालाबाद में कांग्रेस ने अपने सिटिंग सांसद रवनीत बिïट्टू को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि आप की तरफ से भगवंत मान चुनाव मैदान में थे। इसके बावजूद सुखबीर बादल भारी बहुमत से जीते थे। कमोबेश यही स्थिति दाखा सीट को लेकर थी। यहां पर भी कांग्रेस का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर आया था। ऐसे में कांग्रेस की नजर इन तीनों सीटों पर ही टिकी हुई है। वहीं, मुकेरियां को लेकर कांग्रेस को कोई उलझन नहीं है।
यह थी 2017 में चुनाव की स्थिति
जलालाबाद
सुखबीर बादल अकाली दल 75271
भगवंत मान आप 56771
रवनीत बिïट्टू कांग्रेस 31539
फगवाड़ा
सोम प्रकाश भाजपा 45,479
जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस 43,470
दाखा
एचएस फूलका आप 58,929
मनप्रीत अयाली अकाली दल 54,754
मेजर सिंह भैणी कांग्रेस 28,571
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें