विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Police Recruitment: पंजाब में पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्ती, परीक्षा इसी माह, सीएम ने किया एलान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2022 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 06:03 PM (IST)

Punjab Police Recruitment पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती होने जा रही है। परीक्षा भी इसी माह होगी। पुलिस में कांस्टेबल ...और पढ़ें

Punjab Police Recruitment: पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती।
Punjab Police Recruitment: पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार पुलिस विभाग में और भर्तियां निकालने जा रही है। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। मान ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना उनकी सरकार का पहला लक्ष्य है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार ने 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए थे। अब हम पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भर्तियां योग्यता के आधार पर, बिना रिश्वत या सिफारिश के की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने की चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत आम आदमी सरकार पंजाब पुलिस में 2500 के करीब और पुलिस मुलाजिमों की भर्ती करेगी। उन्होंने बताया कि इन पदों में इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन काडर में कांस्टेबलों के 1156, इन्वेस्टिगेशन काडर में हैड कांस्टेबल के 787 और इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस, ज़िला और आर्म्ड पुलिस काडर में सब इंस्पेक्टरों के 560 पद शामिल हैं।

नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि भर्ती की समूची प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने पर ध्यान दे रही है। अब तक 17000 से अधिक नौकरियों के नियुक्ति पत्र नौजवानों को सौंपे जा चुके हैं और भविष्य में और भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए मेरिट ही एक आधार होगा।

भर्ती परीक्षा का विवरण

रैंक                     पद                परीक्षा तिथि

कांस्टेबल             1156            14 अक्टूबर 2022

हेड कांस्टेबल         787            15 अक्टूबर 2022

सब इंस्पेक्टर          560            16 अक्टूबर 2022

48 विभागों में दिया गया रोजगार

पंजाब में कमान संभालने के बाद अब तक कई विभागों में नियुक्तियां हो गई हैं। कई विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। मान सरकार के मुताबिक राज्य में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। यह रोजगार 48 विभागों में दिया गया है। 

अब तक इन विभागों में मिला रोजगार

विभाग                                 नियुक्ति

शिक्षा विभाग                         4662

पुलिस                                  4374

स्थानीय निकाय                     3600

राजस्व विभाग                       1091

बिजली विभाग                      1097

मेडिकल एजुकेशन                 697

स्वास्थ्य विभाग                       520