Move to Jagran APP

शिअद के बिखराव पर भाजपा की पैनी नजर, जिलों के नेताओं से लिया जा रहा फीडबैक

पंजाब में शिअद में बिखराव पर भाजपा पैनी निगाह बनाए हुए है। वह इस बारे में अपनेे जिला स्‍तरीय नेताओं से फीडबैैैक लं रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 01:09 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 01:09 AM (IST)
शिअद के बिखराव पर भाजपा की पैनी नजर, जिलों के नेताओं से लिया जा रहा फीडबैक
शिअद के बिखराव पर भाजपा की पैनी नजर, जिलों के नेताओं से लिया जा रहा फीडबैक

चंडीगढ़, [इन्द्रप्रीत सिंह]। शिरोमणि अकाली दल के किसी समय मजबूत स्तंभ रहे सुखदेव ङ्क्षसह ढींडसा द्वारा अलग पार्टी बनाने और इसमें विभिन्न जिलों से शामिल हो रहे अकाली नेताओं पर भाजपा भी पैनी नजर बनाए हुए है। भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा की ओर से वीरवार को नई कार्यकारिणी और कोर ग्रुप के साथ हुई मीटिंग में भी इस पर अनौपचारिक चर्चा हुई। हालांकि यह एजेंडा मीङ्क्षटग में शामिल नहीं था।

loksabha election banner

प्रदेश मामलों के प्रभारी और कोर कमेटी में हुई चर्चा

भाजपा ने अपने सभी जिला प्रधानों से फीडबैक ली है कि उनके जिले से कितने प्रभावी अकाली नेता ढींडसा के साथ गए हैं। पार्टी ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि अकाली दल में अभी बड़ा बिखराव नहीं हुआ है और जितने लोग लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल छोड़कर गए थे, केवल वही गए हैं। मीटिंग में यह भी कहा गया कि ढींडसा ग्रुप के साथ मालवा के कुछ जिलों से लोग गए हैं जहां भाजपा पहले ही चुनाव नहीं लड़ती। दोआबा पूरी तरह सुरक्षित है जहां कई सीटों पर भाजपा लड़ती है, जबकि माझा में भी अकाली दल को अभी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

ब्रह्मïपुरा के बयान की आलोचना की

भाजपा ने रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा द्वारा ढींडसा के अलग ग्रुप बनाने के पीछे भाजपा का हाथ वाले बयान की आलोचना की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि ब्रह्मपुरा ने ढींडसा की आलोचना करनी थी, सो उन्होंने हमारा नाम लेकर कर दी। यह अकाली दल का आंतरिक मामला है, भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है। हमारा गठजोड़ शिरोमणि अकाली दल के साथ है और वह अटूट है।

पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैैं : झा

कोरोना के बाद पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा की व्यक्तिगत तौर पर नई कार्यकारिणी और कोर ग्रुप के साथ पहली मीङ्क्षटग थी। प्रभात झा ने कहा कि हम पार्टी को परिवार के रूप में चलाते हैं, लेकिन और लोग परिवार को पार्टी के रूप में चलाते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा यहां हर कार्यकर्ता सेवा को अपना सौभाग्य व गौरव समझता है।

कृषि अध्यादेश पर किसानों को गुमराह न करें पार्टियां

प्रभात झा ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पास किए गए तीन नए अध्यादेशों को कांग्रेस को अच्छी से पढ़ लेने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा नेताओं को किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुद्दे पर मुहिम चला कर जागरूक करने पर बधाई दी।

लॉकडाउन में छह लाख पैकेट बांट

भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के भय को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में कार्यकर्ताओं ने छह लाख राशन के पैकेट बांटे और 3.75 लाख परिवारों को सूखा राशन वितरित किया।

कांग्रेस व आप फैला रही भ्रम

शर्मा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार व आप नेताओं द्वारा केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा कांग्रेस के इस दुष्प्रचार के खिलाफ पत्रकार सम्मेलन किए गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, मालविंसह सिंह कंग सहित प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.