विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, युवा मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:26 PM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की है। ...और पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त।

भाजपा युवा मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त।

HighLights

  1. भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की नई प्रदेश टीम घोषित

  2. आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ सचिव नियुक्त किए गए

  3. विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों को भी मिली जिम्मेदारी

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने युवा मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष अनुज खोसला ने प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियां की हैं।

टीम में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा प्रवक्ताओं, मीडिया एवं इंटरनेट मीडिया टीम और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ सचिव नियुक्त किए गए हैं। आभास शाकिर, प्रतीक कपूर, रवि बत्रा, निहारिका कमल, कुलबीर सिंह आशु अंबा, यादविंदर सिंह चहल, रॉबिन जिंदल और विशाल शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ कपूर, भारत महाजन और जगविंदरपाल संधू महामंत्री होंगे।

करम सिंह लेहल, जसप्रीत सिंह जस्सा, हरमंदीप सिंह मीता, अंकित सैनी, रविंदर राणा, रूपकमल, मोहित जुंड और लोमाश शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। प्रणव मिश्रा कार्यालय सचिव और पंकज लूथरा सह-कार्यालय सचिव होंगे। हितेश गवरी कार्यक्रम सचिव, जबकि इशुपाल गुर्जर और रूप राणा सह-कार्यक्रम सचिव बनाए गए हैं।

मीडिया और इंटरनेट मीडिया की जिम्मेदारी

तनमय भारद्वाज को आईटी सेल का संयोजक और आर्यन पुरी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। करण कौशल इंटरनेट मीडिया संयोजक होंगे। रोहित चुघ, हर्ष भारद्वाज और योगेश्वर सलारिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गुरविंदर कांसल प्रेस सचिव, जबकि विशाल शर्मा और पंकज सारंगल सह-प्रेस सचिव होंगे। पंकज जुल्का मीडिया सचिव तथा गौरव वर्मा और विनय चौधरी सह-मीडिया सचिव नियुक्त किए गए हैं। सचिन मौदगिल कोषाध्यक्ष, जबकि नरेंद्र खुखर और गौरव कुमार गिन्नी सह-कोषाध्यक्ष होंगे।

प्रशांत गंभीर को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। विदुषी ठाकुर, राजेश राणा, गौरव गिल, अमन कबरवाल, विवेक बैंस, पारस बंबा और हरदीप सिंह हनी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां

वरुण ठाकुर खेल प्रकोष्ठ के संयोजक होंगे। असीम कक्कड़, बलविंदर सिंह, जंगशेर सिंह और अरुण कालिया सह-संयोजक बनाए गए हैं। करमबीर को मानवाधिकार सेल का संयोजक और सचिन बस्सी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। अमृतवीर औजला कॉलेज आउटरीच प्रकोष्ठ के संयोजक तथा तरसेम सिंह सह-संयोजक होंगे।

विपुल खुंगर को एनजीओ प्रकोष्ठ का संयोजक और योगेश गर्ग को सह-संयोजक बनाया गया है। एडवोकेट हिमांशु जिंदल लीगल सेल के संयोजक होंगे। एडवोकेट अंकित वाधवा, एडवोकेट दानिश महाजन, एडवोकेट मयंक शर्मा, एडवोकेट माणिक मौदगिल और एडवोकेट अर्जुन त्रेहन सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। स्माइली मेहता को मन की बात समन्वयक बनाया गया है।

निखिल वाधवा नीति, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक होंगे। विश्व ग्रोवर और शिवम कुमार शर्मा सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में नवीन कुमार नवी, कीरत कौशिक, प्रताप ढिल्लों, जिम्मी शर्मा, पंकज रेवाड़ी काकू, यजित हुरिया, शुभम देवगन, माधव ब्राह्मण, अंकुश सहजलपाल, कृष्णा कपूर, राघव गोयल, चंदर मोहन, अर्श बाठ, हरमन चहल, सुखचैन सिंह, बलजीत सिंह, शुभम, राघव महाजन, ऋषभ बीटन, अर्जुन सिंह, सुमित रंदेव, सुखनूर सिंह रंधावा, राजन घई, पवन साड्डी, महावीर शर्मा, अमित भार्गव, ठाकुर विक्रम, अभिषेक, कमलदीप सिंह रखड़ा, कंवर प्रताप संधू, हरूप गिल और आलम विजय मक्कड़ को शामिल किया गया है।

नई टीम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मीडिया, इंटरनेट मीडिया, खेल, कानूनी मामलों, कॉलेजों से संपर्क, मानवाधिकार और नीति अनुसंधान जैसे क्षेत्रों पर विशेष जिम्मेदारियां तय की गई हैं।