CAA पर शिवराज बोले- क्या सोनिया गांधी को पाकिस्तान में रह रहे हिंदू-सिखों की तकलीफ नहीं दिखती
भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act-CAA) को लेकर कांग्रेस सिर्फ आग लगाने का काम कर रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को आड़े हाथ लिया है। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act-CAA) को लेकर कांग्रेस सिर्फ आग लगाने का काम कर रही है। मैं सोनिया गांधी से सवाल करता हूं कि क्या उन्हें पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू-सिखों की तकलीफ नहीं दिखती।
सोनिया गांधी ने संसद में क्यों नहीं बोला
शिवराज ने कहा कि गांधी जी ही ने कहा था कि पाकिस्तान मे रहने वाले हिंदू-सिखों के हितों की रक्षा करनी चाइए। इस संबंध में वर्ष 1950 में पाकिस्तान के साथ संधि हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने उसे नहीं माना। पाकिस्तान में लागातर हिंदुओं और सिखों को धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है। जो लोग वहां से बचकर अपने मान-सम्मान के लिए भारत आए हैं, उन्हें राहत देने के लिए ही प्रधानमंत्री ने ये बिल पास करवाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर संसद के दोनों सदनों मे बहस हुई है। तब सोनिया गांधी ने इस पर एक शब्द भी क्यों नही बोला था। कानून के विरोध में हिंसा हुई, उस पर भी नहीं बोला। राहुल गांधी को तो बोलना चाइए था। आज वह राजघाट पर पूरे परिवार के साथ धरना देकर दिखावा कर रही हैं।
मैदान में मुकाबला न कर पाने पर लोगों को भड़काया जा रहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शांति मार्च निकाल रहे हैं, ये शांति मार्च किसके लिए है? शिवराज ने कहा जब संसद के दोनों सदनों ने कानून पारित कर दिया तो उन्हें क्या अधिकार है कि कानून के खिलाफ लोगों बाटने के लिए शांति मार्च निकालें। अगर वह कानून को नहीं मानना चाहते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाइए।
सच बात यह है कि मैदान में मुकाबला नहीं कर पाने पर लोगों को भड़काया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने के लिए हैं न कि नागरिकता छीनने के लिए।
चौहान ने कहा कि यह कानून किसी भी मुस्लिम भाई के खिलाफ नहीं है। इसके लिए वह जनजागरण अभियान चलाएंगे। घर-घर संपर्क कर लोगों का भ्रम दूर किया जाएगा। कांग्रेस की कोशिश को कामयाब नही होने दिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें