Move to Jagran APP

भाजपा का सुखबीर बादल पर निशाना, चुग ने कहा- सांप्रदायिक राजनीति से पंजाब में फैलाया जहर

पंजाब भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल सांप्रदायिक राजन‍ीति कर पंजाब में जहर फैला रहे हैं। यह बेहद खबरनाक है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 08:54 AM (IST)
भाजपा का सुखबीर बादल पर निशाना, चुग ने कहा- सांप्रदायिक राजनीति से पंजाब में फैलाया जहर
भाजप के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और शिअद अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच वार और पलटवार बढ़ गया है। सुखबीर सिंह बादल द्वारा भाजपा पर आरोप लगाए जाने और भाजपा को टुकड़े-टुकड़े गैंग क‍हने जाने के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सुखबीर बादल पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल सांप्रदायिकता की राजनीति कर पंजाब में जहर फैला रहे हैं।

loksabha election banner

चुग ने कहा कि सुखबीर जिस तरह विभाजनकारी बातें कर रहे हैं, वह निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख मुद्दों पर हमेशा ध्यान दिया है। वह चाहे 1984 के दंगा पीडि़तों को इंसाफ दिलाने का मुद्दा हो या करतारपुर साहिब कारिडोर के उद्घाटन का। भाजपा पंजाबियत के लिए खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। चुग ने कहा कि सस्ती राजनीति कर रहे सुखबीर को कई सवालों के बारे में जवाब देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जब कई गायक उत्तेजक और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाले गाने गा रहे हैं, तो सुखबीर चुप क्यों हैं। 

तरुण चुग ने कहा कि भाजपा पंजाब में हिंदू-सिख एकता के लिए काम करती रही है और विभाजनकारी तत्‍वों के खिलाफ हमेशा लड़ती रही है। पंजाब में आतंकवाद के समय, एसवाइएल की खुदाई के समय भाजपा ने यह सुनिश्चित किया कि समाज की एकता व अखंडता बनी रहे। भाजपा ने उस समय भी हिंदू - सिख एकता की भावना को जीवित रखा, जब हिंदुओं का नरसंहार साजिश रच किया रहा था।

-------

भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध : गौतम

दूसरी ओर, भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि किसानों के हितों की रक्षा करना भाजपा के लिए सर्वोपरि है। केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ही कृषि सुधार कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की आंखों से आंसू पोंछने और उनके जीवन को खुशहाल व समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्ज के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Geeta Jayanti Festival 2020: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अली को कुरान संग गीता का भी अनोखा ज्ञान, सबको किया हैरान

गौतम ने कहा कि किसानों की  आशंकाओं को दूर किया गया। किसानों की भूमि पर किसी कंपनी की ओर से कुछ भी नहीं किया जा सकता है। केंद्र ने पहले ही सात बिन्दुओं पर किसानों को बदलाव के लिए आश्वस्त किया है। किसानों को अपना विरोध वापस लेकर सरकार के फैसलों पर विश्वास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सिंघू में चल रहे पिज्जा बर्गर तो टीकरी में सादी रोटी, पंजाब के किसानों के अलग अंदाज

यह भी पढ़ें: सपनों ने दी हिम्मत, चंडीगढ़ के सिक्योरिटी गार्ड का बेटा बना लेफ्टिनेंट, जानें संघर्ष की अनोखी कहानी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.