महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदीप छाबड़ा बोले-भाजपा ने गरीब के मुंह से छीना निवाला Chandigarh News
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि झूठे नारों ओर वादों के साथ बनी केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब के मुंह से निवाला छीन लिया है। सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
मनीमाजरा, जेएनएन। देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनीमाजरा में प्रदर्शन कर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की अगुआई में पार्षद गुरबख्श रावत, हरमेल केसरी, नंदिता हुड्डा, बरींदर रावत के साथ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के नेता सुरिंदर सिंह, गुरचरण दास काला, संजय भजनी, रामेश्वर गीरि, एसएस परवाना, लवली मनचंदा, सुरजीत सिंह ढिल्लों और रमेश गोयल सहित सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि झूठे नारों ओर वादों के साथ बनी केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब के मुंह से निवाला छीन लिया है। सब्जियों से लेकर, दालें, रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बेलगाम हो चुके हैं। प्याज, लहसुन, अदरक आदि सब्जियों के दाम बेकाबू होने कारण सिर्फ मोदी सरकार की गलत नीतियां है। कांग्रेस के कार्यकाल में मामूली से दाम बढ़ने पर गले में प्याज व सब्जियों की माला व सिर पर सिलेंडर रख कर महंगाई का ढोंग करने वाले भाजपा नेता आज जवाब देने की बजाय चुप्पी साधे बिल में घुसे हुए हैं। शहर में पानी के बिल के चार गुना रेट, बिजली के दाम, पेट्रोल के रेट आपे से बाहर हो चुके हैं। महंगाई कम करने का वादा करके बनी मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है व वादा खिलाफी की है।
मेयर चुनाव में भी लोकतंत्र की हत्या
शुक्रवार को मेयर पद के चुनाव में हुई धांधली पर भाजपा को आड़े हाथों लेते छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ ने बीते शुक्रवार को लोकतंत्र की हत्या का नजारा देखा। भाजपा के 22 पार्षद होने बाबजूद कानूनी प्रक्रिया को दर-किनार कर मेयर पद पर वोट के समय कैमरे से फोटो खींच कर अपनी ईमानदारी का सुबूत देते दिखे। अपने ही पार्षदों पर शक ये बताता कि इनकी इसी आपसी लड़ाई ने नगर निगम और शहर का बेड़ागर्क कर दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें