Move to Jagran APP

BJP की चंडीगढ़ कार्यकारिणी में पुराने चेहराें काे मिली जगह, विजय राणा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बुधवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अगले साल नगर निगम चुनाव जितवाने की जिम्मेदारी के लिए नई टीम गठित की है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 10:30 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 05:53 PM (IST)
BJP की चंडीगढ़ कार्यकारिणी में पुराने चेहराें काे मिली जगह, विजय राणा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त
BJP की चंडीगढ़ कार्यकारिणी में पुराने चेहराें काे मिली जगह, विजय राणा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बुधवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अगले साल नगर निगम चुनाव जितवाने की जिम्मेदारी के लिए नई टीम गठित की है। पिछली कार्यकारिणी में शामिल महासचिव प्रेम कौशिक को उपाध्यक्ष अाैर रामवीर भट्टी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

loksabha election banner

संविधान के अनुसार दो महासचिव बनाए गए हैं। भट्टी के अलावा चंद्रशेखर को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया है। चंद्रशेखर इससे पहले भी टंडन की कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर तैनात थे। कार्यकारिणी में अधिकतर पुराने चेहरों को ही जगह मिली है। पिछली कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के पद बदल कर उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

 नए चेहरों को भी जगह मिली 

नए चेहरों को भी जगह संगठन में जगह मिली है। प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा मोर्चा अध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी गई है। घोषणा करते हुए अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा की भाजपा की प्रदेश टीम में चंडीगढ़ के हर वर्ग, आयु,  समुदाय तथा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा की भाजपा की प्रदेश टीम में युवाओं, महिलाओं, पेशेवरों, व्यापारियों, ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों, पिछडो एवं दलितों को विशेष महत्व दिया गया है। 

छह उपाध्यक्ष बनाए गए

छह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमे आशा जसवाल, प्रेम कौशिक, सरदार सुरिंदर बग्गा, राम लाल बैरवा, नीना तिवारी और सुनीता भट्ट को बनाया गया है।जबकि सगठन मंत्री दिनेश कुमार ही रहेंगे। छह प्रदेश सचिव भी बनाए गए हैं जिनमे युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा,डॉ. हुकम चंद, अनूप गुप्ता, जसविंदर कौर, अनु मक्कड़ और सरदार तेजिंदर सिंह का नाम शामिल है। दो कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमे राज किशोर और अमित जिंदल का नाम शामिल है।

कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी गजिंदर शर्मा, देवी सिंह और दीपक मल्होत्रा को दी गई है। बीसी पुरी को मोर्चा समन्वयक, प्रकोष्ठ समन्वयक हरीश गर्ग को नियुक्त किया गया है। छह प्रवक्ता बनाए गए हैं, जिनमें धरिन्द्र तायल, कैलाश जैन , गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, नरेश अरोड़ा, गौरव गोयल और मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल का नाम शामिल है।

राणा को बनाया युवा मोर्चा अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्षद सुनीता धवन को महिला मोर्चा, विजय सिंह राणा को युवा मोर्चा, कृष्ण कुमार को अनुसूचित जाति, एनआर मेहरा को ओबीसी और सरदार दीदार सिंह के किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।अभी भी सुनीता धवन को महिला, एनआर मेहरा को ओबीसी और कृष्ण कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष है। युवा मोर्चा अध्यक्ष को बदला गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.