Move to Jagran APP

भाजपा नेता हरमोहन धवन हुए बागी, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमाेहन धवन जल्‍द ही भाजपा से नाता तोड़ने की तैयारी में हैं। वह 18 नवंबर को आम अादमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 04:05 PM (IST)
भाजपा नेता हरमोहन धवन हुए बागी, अब इस पार्टी में होंगे शामिल
भाजपा नेता हरमोहन धवन हुए बागी, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

चंडीगढ़, [डॉ. सुमित सिंह श्योराण]। चंडीगढ़ में भाजपा में फिर हलचल शुरू हो गई है। वैसे तो चंडीगढ़ भाजपा में कई गुट है, लेकिन ताजा घटनाक्रम शहर की राजनी‍ति में कभी अपनी पकड़ रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमाेहन धवन भाजपा से अलग राह पकड़ने की कोशिश में हैं। पिछले चुनाव में भाजपा में शामिल होने वाले धवन का नया सियासी बसेरा आम आदमी पार्टी हो सकती है।

loksabha election banner

बता दें कि बीते दिनों हरमोहन धवन की दिल्ली में आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही धवन के आप में जाने की चर्चाएं शुरू हो गर्इ। अब उनके भाजपा को छोड़ आप में जाना लगभग तय हो गया है। जानकारी अनुसार धवन 18 नवंबर को अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में आप में शामिल होंगे। धवन के इस फैसले से भाजपा में कई नेता खुश भी होंगे क्योंकि आगामी चुनाव में पार्टी में टिकट का एक दावेदार कम हो जाएगा।

उधर आगामी लोकसभा चुनाव में यूटी प्रशासक के पूर्व एडवाइजर विजय देव के भी आप के टिकट पर चुनाव लड़ने की काफी समय से चर्चा है। लेकिन, हरमोहन धवन के पार्टी में आने के बाद विजय देव को आप का टिकट मिलना मुश्किल लगता है।

 जानकारी अनुसार आगामी 18 नवंबर को हरमोहन धवन चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में आप में शामिल होंगे। इस मौके पर सांसद भगवंत सिंह मान, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता विधायक हरपाल सिंह चीमा, आप कोर कमेटी के चेयरमैन बुद्ध होम, विधायक अमन अरोड़ा के अलावा कई नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। यह समारोह कहां होगा इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। यह कार्यक्रम हरमोहन धवन के सेक्टर 9 स्थित घर या फिर सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में हो सकता है।

हरमोहन धवन की हो रही थी अनदेखी

भाजपा सांसद किरण खेर की जीत के बाद से ही हरमोहन धवन की भाजपा नेताओं द्वारा पूरी तरह से अनदेखी की जा रही थी। चर्चाएं हैं कि उन्हें यहां तक कि पार्टी के कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया गया था। भाजपा नेता संजय टंडन और सांसद किरण खेर से भी उनकी नहीं बन रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.