Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: 'भाजपा AAP पर आईएनडीआईए गठबंधन छोड़ने का बना रही दबाव...', कैबिनेट मंत्री चीमा ने BJP पर लगाया आरोप

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 07:01 PM (IST)

    Punjab Politics पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी पर आईएनडीआईए गठबंधन छोड़ने का दबाव बना रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरपाल चीमा ने कहा भाजपा को इन चुनावों में आईएनडीआईए गठबंधन के हाथों हार नजर आ रही है।

    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री चीमा ने BJP पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। ऑपरेशन लोटस के पास अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह आईएनडीआईए गठबंधन छोड़ने का दबाव बना रही है। यह आरोप कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने लगाए है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा हमें डराने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फर्जी शराब घोटाले के मामले गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए चीमा ने कहा भाजपा को इन चुनावों में आईएनडीआईए गठबंधन के हाथों हार नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी हर मोर्चे पर रही बुरी तरह विफल

    अनमोल ने कहा कि पछले दस सालों से केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी रोज नई ऊंचाइयां छू रही है। वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देने में विफल रहे।

    किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था, उन्होंने किसानों को अपने बुनियादी अधिकारों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया। इसलिए आप नेताओं को धमकी भरे फोन आ रहे है कि अगर आईएनडीआईए गठबंधन नहीं छोड़ा तो वह केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: मृतक किसान शुभकरन के परिजनों को एक करोड़, बहन को सरकारी नौकरी... देश में आज कैसा रहा 'ब्लैक डे' का असर?

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को हराया- अनमोल गगन मान

    अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को हराया। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। बीजेपी जानती है कि जहां भी आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ होगी, वहां वे जीत नहीं सकते। इसीलिए बीजेपी ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर चंडीगढ़ चुनाव जीतने की भी कोशिश की लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    बीजेपी जानती है कि इस बार उनकी हार तय है। वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। वे किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, इसलिए वे एक-दो दिन में उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव था एक ट्रेलर

    अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को हराया। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। बीजेपी जानती है कि जहां भी आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ होगी, वहां वे जीत नहीं सकते। बीजेपी जानती है कि इस बार उनकी हार तय है।

    यह भी पढ़ें: 'छोटी बहन को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़...', खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान को लेकर CM मान का बड़ा एलान

    वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। वे किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, इसलिए वे एक-दो दिन में उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वित्तमंत्री ने पिछले वर्ष भाजपा पर आपरेशन लोट्स के जरिए आप के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया था।