दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे शहर के नेता, BJP ने चंडीगढ़ से बुलाए और कार्यकर्ता Chandigarh News
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शहर से कई व्यापारी भी दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं।
चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चंडीगढ़ से कार्यकर्ताओं की और टीमों की मांग की है। इस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद अपनी टीम के साथ पहले ही दिल्ली चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच भाजपा अध्यक्ष ने इस समय चंडीगढ़ के कई और नेताओं और कार्यकर्ताआें को दिल्ली बुलाया है ताकि वह भी दिल्ली चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता छह फरवरी तक दिल्ली में रहेंगे। सूद पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में ही है।
भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि चंडीगढ़ ही नहीं देशभर से भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली आए हुए हैं। उनका कहना है कि इस बार दिल्ली विधानसभा में भाजपा की सरकार बनने वाली है। वहीं आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी दिल्ली चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शहर से कई व्यापारी भी दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आठ फरवरी तक चलेगा।
---------------------------------------------------------
संजय टंडन एडवाइजरी काउंसिल के बने सदस्य
पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को एडमिनिस्ट्रेट्र्स एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड की जगह उन्हें काउंसिल में जगह मिली है। टंडन शहर की डेवलपमेंट से संबंधित मुद्दों पर प्रशासन को सलाह देंगे। एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्षता प्रशासक करते हैं, जिसमें शहर की डेवलपमेंट और अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाता है। बता दें कि टंडन की जगह हाल ही में अरुण सूद को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें