Move to Jagran APP

भाजपा ने जीरकपुर में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

जीरकपुर में के एरिया लाइट्स के पास कलगीधर एनक्लेव मार्केट में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और पंजाब सरकार द्वारा इसे लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 08:26 PM (IST)
भाजपा ने जीरकपुर में फूंका पंजाब सरकार का पुतला
भाजपा ने जीरकपुर में फूंका पंजाब सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, जीरकपुर : जीरकपुर में के एरिया लाइट्स के पास कलगीधर एनक्लेव मार्केट में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और पंजाब सरकार द्वारा इसे लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार ने यह बिल लोकसभा व राज्यसभा के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित करवाया है जो कि हम सभी भारतीय नागरिकों के पक्ष में है। यह बिल पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता रद करने के लिए है। इस कानून से देश में अवैध तरीके से घुसपैठ किए हुए बांग्लादेशी व रोहिग्या को वापस देश से बाहर खदेड़ा जाएगा। पड़ोसी देशों में जो अपलसंख्यक समुदाय के लोगों को वहां की सरकारों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वह शरणार्थी होकर भारत में आए हैं उन्हें नागरिकता दी जाएगी। यह देश व देश की जनता के कतई विरुद्ध नहीं है। कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए कर रही कानून का विरोध

उन्होंने कहा कि इस कानून का विरोध राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करने और वोट बैंक की घिनौनी राजनीति के चलते कांग्रेस व उसके साथी पार्टियां कर रही हैं। कांग्रेस देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़का कर देश की संपत्ति का नुकसान करवा रही है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में इस कानून को लागू करने की मांग करते हैं। प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला मोहाली से राजीव शर्मा, मुकेश गांधी, संजीव गोयल, चंद्रमा मिश्रा, मानसी चौधरी , अरुण शर्मा, निर्मल सिंह निम्मा, सुनील बक्शी, मंडल जीरकपुर के अध्यक्ष शशांक दुग्गल, लालड़ू से राजपाल राणा, डेराबस्सी से शिवकुमार, नयागांव से भूपिदर सिंह, मोहाली-1 से मदन गोयल, मोहाली 2 से अनिल कुमार, मोहाली-3 से राम मोहन ग्रेवाल, खरड़ से पवन मनोचा, कुराली से पवन कुमार पम्मा, जीरकपुर मंडल से हेमंत सिंह राठौड़, दीपक अरोड़ा, अमन लाम्बा, हंसराज शर्मा, चम्पा राणा, लीना राठौड़, संजना भाटिया, उषा ठाकुर, रविदर कौर, किरण कांडपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.