Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई भाजपा और कांग्रेस, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ने पर शहर के समाजसेवी लोगों की मदद के लिए आगे आने लगे हैं। राजनीतिक दल भी इस कार्य में बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने कोरोना मरीजों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 11:46 AM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई भाजपा और कांग्रेस, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई भाजपा और कांग्रेस।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ने पर शहर के समाजसेवी लोगों की मदद के लिए आगे आने लगे हैं। ऐसे में कोई ऑक्सीजन तो कोई कोविड मरीजों को खाना पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दल भी इस कार्य में बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं। चंडीगढ़ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। अब मनीमाजरा से कांग्रेस नेता रामेश्वर गिरी ने भी कोरोना मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। जिन्होंने कोविड मरीजों के घर पर खाना पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

loksabha election banner

रामेश्वर गिरी का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुभाष चावला के निर्देश यह सेवा शुरू की गई है। रामेशवर गिरी का कहना है कि यह खाना उन कोरोना पॉजिटिव लोगों के घर पहुंचाया जाएगा जिनके घर पर ना तो कोई खाना बनाने वाला नहीं है और न कोई खाना देने वाला है। ऐसा कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति उनके मोबाइल नंबर 9814066452 पर वाट्सएप मैसेज कर सकता है। खाना मंगवाने वाले व्यक्ति को अपने मोबाइल नंबर के अलावा अपने घर का पूरा पता भी भेजना होगा। रामेशवर गिरी के अनुसार दोपहर का खाना मंगवाने के लिए सुबहर 11:30 से 12:30 के बीच बताना होगा। इसी तरह शाम के खाने के लिए 5:30 से 6:30 बजे के बीच सूचना देनी होगी। यह समय इसलिए दिया गया है ताकि खाना जरूरत के मुताबिक बनाया जा सके। 

भाजपा ने हर मदद के लिए जारी किया नंबर

वहीं, चंडीगढ़ भाजपा ने हर तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8699999599 जारी किया है। जिसमे सबसे ज्यादा मामले अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन के लिए आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों पर उपलब्ध बेड, वेंटिलेटर व सामान्य बेड की सुविधाओं के बारे में इस नंबर पर फोन कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। जिन घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से दवा लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है उनके घर तक आवश्यक दवा पहुंचाने की व्यवस्था के लिए भी इस पर नंबर पर फोन किया जा सकता है।

आज होगी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक वर्चुअल की जा रही है। डेढ़ माह बाद इस तरह की बैठक होने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पार्टी की सारी गतिविधियां रोक दी गई थीं। अब ठीक होने के बाद चावला बैठक कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन माध्यम से बैठक करेंगे। बैठक में नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी उपस्थित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.