Sector-19 थाने से 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवारों मे बुजुर्ग महिला से चेन छीनी
वारदात के बाद पुलिस एरिया सील कर आरोपितों की तलाश करती रही। दोनों आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-19 थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर घर के बाहर बैठी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो आरोपित फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एरिया सील कर आरोपितों की तलाश करती रही। दोनों आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
महिला जानकी देवी रोजाना की तरह घर के बाहर बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो आरोपितों ने आकर रेकी करने के बाद दोबारा उसी एरिया में लौटकर आए। किसी को कुछ समझ में आने से पहले बाइक सवार पीछा बैठा आरोपित बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं आई।
इधर, महिला की बहादूरी से बची छीनी हुई चेन
वहीं, सेक्टर-46 में स्थानीय महिला 45 वर्षीय सरबजीत कौर से बाइक सवार आरोपितों ने सोने की चेन छीन ली। लेकिन महिला ने बहादूरी दिखाते हुए आरोपित का हाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच झपटबाजी में चेन टूटकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान लोगों को इकट्ठा होता देखकर बाइक सवार आरोपित फरार हो गए।
सामान बेचने का झांसा दे 60 हजार ठगे
ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने वाले सेक्टर-39 बी के एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये की ठगी हो गई। घर पर सामान आने पर वापसी के लिए दोबारा से उसी साइड पर जाकर नंबर निकाला। लेकिन फर्जी नंबर अपडेट होने की वजह से उसके साथ 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर सेल मामले की जांच में लगी है। मामले में शिकायत सेक्टर-39 बी में रहने वाले अश्वनी कुमार सूद ने दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें