Move to Jagran APP

मनीमाजरा में बनेगा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा निजी अस्पताल, जानें कितने करोड़ है साइट का रिजर्व प्राइस

चंडीगढ़ के सबसे बड़े निजी अस्पताल के नगर निगम ने मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-1 में 2.74 एकड़ साइट को नीलाम करने का फैसला लिया है। इसका रिजर्व प्राइस 81.07 करोड़ रुपये रखा गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 12:16 PM (IST)
मनीमाजरा में बनेगा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा निजी अस्पताल, जानें कितने करोड़ है साइट का रिजर्व प्राइस
मनीमाजरा में बनेगा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा निजी अस्पताल, जानें कितने करोड़ है साइट का रिजर्व प्राइस

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ का पहला सबसे बड़ा निजी अस्पताल मनीमाजरा में बनेगा। नगर निगम ने मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-1 में 2.74 एकड़ में अस्पताल की इस साइट को नीलाम करने का फैसला लिया है। इसका रिजर्व प्राइस 81.07 करोड़ रुपये तय किया है। जिस पर प्रशासक से भी मंजूरी मिल गई है। यहां पर 300 बेड से ज्यादा का अस्पताल बनेगा।

loksabha election banner

अभी तक शहर में इतना बड़ा निजी अस्पताल कहीं पर भी नहीं है। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए मोहाली और पंचकूला जाना पड़ता है। अस्पताल के लिए तय इस साइट की नगर निगम ई-ऑक्शन करने जा रहा है। निगम को इस साइट से 100 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। यह जमीन 99 साल की लीज में दी जाएगी। मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-1 में प्लाट नंबर-5 अस्पताल की यह साइट तय है। नीलामी करने से नगर निगम की वित्तीय हालत में भी सुधार होगा। इस समय निगम की वित्तीय हालत भी खस्ता है। ऐसे में इस साइट को बेचने से नगर निगम का खंजाना भी भर जाएगा। नगर निगम को उम्मीद है कि चंडीगढ़ में अस्पताल बनाने के लिए मेदांता, मैक्स और फोर्टिस जैसी कंपनियां भी जमीन के लिए बोली देंगी।

जल्द तय होगी ऑक्शन की तारीख

अतिरिक्त कमिश्नर सौरभ मिश्रा का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस साइट को खरीदने के लिए कई बड़े अस्पताल होंगे। यह शहर का सबसे बड़ा निजी अस्पताल बनेगा। 2.74 एकड़ की जमीन अस्पताल के लिए नीलाम की जाएगी। जल्द ही ई-ऑक्शन बोली की तारीख जारी कर दी जाएगी। साल 2003 में भी नगर निगम ने शहर में अस्पताल की साइट बेचने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय के मेयर रहे सुभाष चावला का कहना है कि उस समय जो रिजर्व प्राइस तय किया गया था, वह काफी ज्यादा था। जिस कारण बड़ी-बड़ी कंपनियों ने हाथ पीछे खींच लिया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.