Move to Jagran APP

बिग बास फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह हुए भाजपा में शामिल, बोले- टिकट मिला तो बेटी करेगी प्रचार

बिग बास से चर्चाओं में आई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद संतोख सिंह ने कहा कि अगर उन्हें टिकट मिला तो बेटी प्रचार करेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 11:06 AM (IST)
बिग बास फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह हुए भाजपा में शामिल, बोले- टिकट मिला तो बेटी करेगी प्रचार
भाजपा में शामिल हुए शहनाज गिल के पिता। जागरण

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। टीवी एक्ट्रेस और बिग बास 13 की हिस्सा रही शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। संतोख सिंह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह एक बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार शहनाज के पिता भाजपा के टिकट पर खडूर साहिब सीट पर दावा ठोक सकते हैं, जिसमें शहनाज भी उनकी मदद करेंगी।

loksabha election banner

मूलरूप से ब्यास के रहने वाले संतोख सिंह का कहना है, अगर भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो उनकी बेटी शहनाज चुनाव प्रचार में उनकी मदद करेंगी। पहले भी वह ऐसा करती रही हैं। हालांकि वह यह भी कहते हैं कि शहनाज की राजनीति में कोई रुचि नहीं है।

चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने संतोख सिंह सुख समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। बिग बास के फाइनल में जगह बनाने के बाद चर्चा में आई शहनाज तेजी से लोकप्रियता की ऊंचाइयां छू रही है। शहनाज के पिता संतोख सिंह भाजपा ज्वाइन करने को लेकर कहते हैं, मुझे शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतिया पसंद रही। मेरी लंबे समय से भाजपा ज्वाइन करने की इच्छा थी, लेकिन किसान आंदोलन के कारण कुछ अड़चनें आ गई। चूंकि अब कृषि कानून वापस हो गए हैं और किसान आंदोलन भी खत्म हो गया है, इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की। सुख 2012 में ब्यास विधानसभा सीट (अब यह सीट खत्म हो गई है) से और 2019 की खडूर साहिब लोक सभा सीट से चुनाव लड़े थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.