विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे तो ये लोग यूरोप नहीं जाने देते, पाकिस्तान तो दूर की बात...', CM भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री भगवंत मान को लाहौर में विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला है, जिस पर उन्होंने केंद्र द्वारा विदेश यात्राओं पर रोक का जिक्र किया।

मुझे तो केंद्र वाले यूरोप नहीं जाने देते, पाकिस्तान तो दूर की बात: भगवंत मान। फाइल फोटो

मुझे तो केंद्र वाले यूरोप नहीं जाने देते, पाकिस्तान तो दूर की बात: भगवंत मान। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीएम मान को लाहौर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिला।

  2. मान ने कहा केंद्र यूरोप भी नहीं जाने देता, पाकिस्तान कैसे?

  3. करतारपुर कॉरिडोर खोलने और ननकाना साहिब जाने की इच्छा।

रमनजीत सिंह मणकू, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में बताया कि उन्हें पाकिस्तानी पंजाबी कवि बाबा बशीर हुसैन नजमी ने उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया है। मान ने कहा कि मैंने उनसे कहा, 'मुझे तो केंद्र वाले यूरोप की तरफ भी नहीं जाने देते, तो पाकिस्तान कैसे जाने देंगे?'

मान का इशारा हाल के उस घटनाक्रम की ओर था जिसमें केंद्र ने उन्हें विदेश यात्राओं की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि अगर उनको केंद्र से मंजूरी मिली तो वे जरूर पाकिस्तान जाना चाहूंगा। मान ने बताया कि भारत के पंजाबी लेखकों और कवियों के भी पाकिस्तान जाने की उम्मीद है।

यह वाक्या शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही संपन्न होने से चंद मिनट पहले तब हुआ जब सीएम अपना वक्तव्य समाप्त करने से पहले पाकिस्तानी शायर तज्जमल कदीम का शेयर पढ़ा गया और तभी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उन्हें पाकिस्तानी कवि बाबा नजमी का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि उनकी बात बाबा नजमी से हुई थी और उन्होंने तभी न्यौता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि करतारपुर साहिब कारिडोर खुले ताकि पंजाब विधानसभा के सभी सदस्य, विपक्ष सहित एक साथ करतारपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि वह तो ननकाना साहिब के भी दर्शन करने कि इच्छुक हैं, लेकिन अनुमति मिलने की उम्मीद नहीं है।

इस पर तुरंत स्पीकर संधवां ने सीएम से कहा कि आप प्रयास करो और अनुमति मिल जाए तो हम सबको भी साथ ले चलिएगा। उल्लेखनीय है कि करतारपुर कारिडोर गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है।