Move to Jagran APP

भगवंत मान का कैप्‍टन अम‍रिंदर पर निशाना, बताया देश का सबसे लापरवाह मुख्‍यमंत्री

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर हमला किया है। मान ने अमरिंदर को देश का सबसे लापरवाह मुख्‍यमंत्री करार दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:38 AM (IST)
भगवंत मान का कैप्‍टन अम‍रिंदर पर निशाना, बताया देश का सबसे लापरवाह मुख्‍यमंत्री
भगवंत मान का कैप्‍टन अम‍रिंदर पर निशाना, बताया देश का सबसे लापरवाह मुख्‍यमंत्री

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर कड़ा हमला किया है। उन्‍होंने अमरिंदर को लापरवाह मुख्‍यमंत्री करार दिया। उन्‍होंने कहा कि कैप्‍टन अमरिंदर को पंजाब की कोई चिंता नहीं है और वह देश के सबसे लापरवाह सीएम हैं। वह पंजाब को उसके हाल पर छोड़कर विदेश छुट्टियां मनाने गए हैं।

prime article banner

भगवंत मान ने यहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे लापरवाह मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। वह राज्य को बिल्कुल लावारिस छोड़ कर अपनी किचन कैबिनेट समेत यूरोप में 'शिकार' खेलने निकल गए हैं।

भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने 'रोम जल रहा था...' वाली कहावत को सच करके दिखा दिया है। पंजाब का हर वर्ग चुनावी वादों से भागी कैप्टन सरकार के विरुद्ध सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। मुख्यमंत्री इन सबको अनदेखा कर विदेशी धरती पर सैर-सपाटा कर रहे हैं। कोई मुख्यमंत्री राज्य को ऐसी दयनीय हालत में छोड़ कर मौज-मस्ती के बारे में कैसे सोच सकता है?

यह भी पढ़ें: युवक से रूह कंपा देनेवाली बर्बरता, दोनाें टांगें काटने के बाद भी नहीं बची जान, PGI में मौत

दो हफ्तों के लिए छुट्टियां मनाने यूरोप के दौरे पर गए

भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दो हफ्ते के विदेश दौरे पर जाने से पहले किसी अन्य मंत्री को रोजाना के सरकारी कामकाज या किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए पदभार देना भी जरूरी नहीं समझा। कैप्टन आज भी राजाशाही वाले अंदाज में घूम रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन और साथ गई 'शाही जुंडली' अच्छी तरह समझ लें कि लोकतंत्र में जनता बड़ी होती है। इसमें राज रानी की कोख से नहीं, जनादेश से मिलता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: मनोहरलाल की बड़ी रणनीति, दुष्यंत चौटाला के सामने अनिल विज बनेंगे भाजपा की ढाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.