Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने जताई खुशी, कहा- लोकतंत्र को बचाने की जंग रहेगी जारी

    Arvind Kejriwal Bail दिल्‍ली सीएम की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने खुशी जताई है। उन्‍होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने कहा कि अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। वहीं मुख्‍यमंत्री मान दिल्‍ली सीएम से मिलने अमृतसर से दिल्‍ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी।

    By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 10 May 2024 04:06 PM (IST)
    Hero Image
    केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने जताई खुशी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal Bail: दिल्‍ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमा‍नत दे दी है। आप सुप्रीमो को 1 जून तक के लिए जमानत मिली है। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी। वहीं पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी आप सुप्रीमो से मिलने अमृतसर से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मान ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्‍होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्‍यवाद किया। सीएम भगवंत मान ने लिखा, 'उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।'

    यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail: दोपहर 2 बजे और पांच मिनट..., सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर सुना दिया फैसला