विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरलिफ्ट कर संगरूर से मोहाली लाए गए मुख्यमंत्री मान; स्वास्थ्य जांच के बाद ऑब्जर्वेशन रखा गया, हालत स्थिर

Published: Sun, 15 Feb 2026 04:40 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत संगरूर दौरे के दौरान बिगड़ गई। उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. CM मान की तबीयत संगरूर दौरे पर अचानक बिगड़ी।

  2. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एयरलिफ्ट कर भर्ती।

  3. डॉक्टरों ने अत्यधिक थकावट बताई, हालत स्थिर।

स्टेट ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह संगरूर में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता के साथ थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

फोर्टिस एस्कोर्ट मोहाली की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मुख्यमंत्री को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल का दौरा किया है। सभी जीवन रक्षक मानक सामान्य और स्थिर पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अत्यधिक थकावट की शिकायत है, जिसके चलते एहतियातन निगरानी में रखा गया है।

सीएम मान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक  उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बनेगा सैनिक स्कूल, प्रशासक और रक्षा मंत्री की प्रस्ताव पर चर्चा, पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा पर भी बात

सीएम को ऑब्जर्वेशन में रखा गया

जानकारी मिल रही है कि उन्हें फिलहाल निगरानी के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, ताकि सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर अंतिम निर्णय ले सकें। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। 

यह भी पढ़ें- अब बंदूक नहीं बैंक बैलेंस पर वार; इंटरपोल के सहारे विदेशों में छिपी काली कमाई पर पंजाब पुलिस की नजर

संगरूर दौरे पर थे सीएम मान

सीएम भगवंत मान आज संगरूर दौरे पर थे। इससे पहले उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला संगरूर के धूरी में स्थित प्राचीन श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके में अरविंद केजरीवाल के साथ माथा टेका था व शिवलिंग का अभिषेक किया था। आगे राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी व एहतियात के तौर पर मोहाली लाया गया।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर धूरी के श्री रणकेश्वर मंदिर रणीके पहुंचे केजरीवाल, सीएम मान व सिसोदिया, विधिवत किया जलाभिषेक