मां दुर्गा की विदाई से पूर्व सुहागिनों ने खेली सिंदूर की होली
मां दुर्गा की दस तक पूजा करने के बाद आज उनकी विदाई से पूर्व सुहागिनों ने उनके चरणों पर सिंदूर लगाकर उसे माथे से लगाया।
चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। सिटी ब्यूटीफुल में पश्चिमी बंगाल के लोगों ने दुर्गा पूजा के बाद पूरे विधिविधान के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। इससे पूर्व सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली। मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-35 स्थित बंगा भवन और सेक्टर-47 स्थित काली बाड़ी मंदिर में आयोजित हुआ।
महिलाओं ने पूजा कर अपने परिवार और समाज के लिए सुख व शांति की कामना करते हुए परंपरागत तरीके से मां दुर्गा की ङ्क्षसदूर से पूजा की और आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने कहा कि आज उनके लिए आनंद उत्सव का दिन है। मां दुर्गा 10 दिन तक रहने के बाद आज विदा हो रही है।
विसर्जन से पूर्व सुहागन महिलाओं ने परंपरानुसार एक-दूसरे से सिंदूर को सिंदूर लगाई और मां से अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने सिंदूर पहले मां दुर्गा की मांग में लगाने के बाद उनके सभी उंगलियों में लगाया। इसके बाद उस सिंदूर को मां के चरण में रखकर उसमें से थोड़ा हिस्सा निकालकर अपने सिंदूर पात्र में रखा। इसी सिंदूर को महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में लगाया।