विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली के बलौंगी से अभी नहीं हटेगी मीट मार्केट, कोर्ट ने लगाया स्टे; 20 नवंबर को फिर होगी सुनवाई

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:05 PM (IST)

मोहाली के बलौंगी मीट-मछली मार्केट को हटाने पर अदालत ने रोक लगा दी है। दुकानदारों की मांग है कि उन्हें ...और पढ़ें

बलौंगी की मीट-मछली मार्केट हटाने का मामला अदालत तक पहुंचा। (सांकेतिक फोटो)

बलौंगी की मीट-मछली मार्केट हटाने का मामला अदालत तक पहुंचा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1.  आसपास रहने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी ।

  2. दुकानदारों की मांग, हटाने से पहले वैकल्पिक जगह दें।

  3. मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित है।

जागरण संवाददाता, मोहाली। बलौंगी की मीट-मछली मार्केट को हटाने का मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। वार्ड नंबर 50 में स्थित इस मार्केट के दुकानदारों ने अदालत से स्टे हासिल कर लिया है। दुकानदारों की मांग है कि यदि नगर निगम उन्हें मौजूदा जगह से हटाना चाहता है तो पहले उनके कारोबार के लिए किसी दूसरी जगह व्यवस्था की जाए।

मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मार्केट से हटाने से पहले उनके रोजगार का विकल्प तैयार किया जाना चाहिए। वे चाहते हैं कि नगर निगम उनके लिए आधुनिक मीट-मछली मार्केट का निर्माण करवाए, जहां सभी दुकानदार व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार कर सकें।

उनका तर्क है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। इसलिए निगम को इस मामले में ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी चलता रहे और इलाके की समस्याओं का भी समाधान हो सके। अब 20 नवंबर को होने वाली सुनवाई में निगम का पक्ष सामने आने की उम्मीद है।

वार्ड पार्षद हरपाल सिंह लगातार इस मार्केट को मौजूदा स्थान से हटाने की मांग उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि मार्केट के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनके लिए यहां रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मार्केट को यहां से हटाया जाना जरूरी है।