Move to Jagran APP

बदनौर ने शहीदों को याद कर ली परेड की सलामी

सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 08:57 PM (IST)
बदनौर ने शहीदों को याद कर ली परेड की सलामी
बदनौर ने शहीदों को याद कर ली परेड की सलामी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रशासन की ओर से सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रशासक बदनौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग ले रहे पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स की सलामी ली। वहीं, वार मेमोरियल पर प्रशासक ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित्त सचिव एके सिन्हा, डीसी मनदीप सिंह बराड़, डीजीपी, एसएसपी, डीआइजी आदि मौजूद रहे। बदनौर ने शहीदों को याद किया। चंडीगढ़ प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रशासक बदनौर ने शहर की भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिकारियों की कड़ी मेहनत और प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रशासक ने सार्वजनिक सेवाओं, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवाओं और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के प्रतिपादन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के 21 कर्मचारियों और आम जनता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 4 पुलिसकर्मियों को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 13 पुलिसकर्मियों को उनकी विशिष्ट और मेधावी सेवाओं के लिए प्रशासक पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। चंडीगढ़ पुलिस आइआरबी महिला को परेड में ओवरऑल बेस्ट अवॉर्ड मिला

loksabha election banner

चंडीगढ़ पुलिस आइआरबी (महिला) ने परेड में ओवरऑल बेस्ट टर्न अवॉर्ड हासिल किया। सैन्य बलों और पुलिस श्रेणी में पहला पुरस्कार चंडीगढ़ पुलिस आइआरबी (महिला) द्वारा प्राप्त किया गया। जबकि पंजाब पुलिस को दूसरा और चंडीगढ़ पुलिस (पुरुष) को तीसरा स्थान मिला। एनसीसी प्रतियोगियों में ब्वॉयज आर्मी विग ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों के आर्मी विग ने दूसरा और नेवल विग ने तीसरा स्थान हासिल किया। होमगार्ड/फायर ब्रिगेड/सिविल डिफेंस की श्रेणी में चंडीगढ़ होमगार्ड को प्रथम पुरस्कार, चंडीगढ़ फायर सर्विसेज को दूसरा और चंडीगढ़ सिविल डिफेंस को तीसरा स्थान मिला। स्कूल कैटेगरी में इन लोगों को मिला पुरुस्कार

दूसरी तरफ श्री गुरु हरकिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस ब्वॉयज की एक अन्य श्रेणी में सेक्टर-40 को पहला स्थान मिला। पंजाब यूनिवर्सिटी के एनएसएस प्लेटॉन को दूसरा और सेक्टर-38 जीएमएसएसएस ब्वॉयज के स्काउट्स और गाइड्स के लिए तीसरा स्थान मिला। स्कूल बैंड श्रेणी में सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ब्लाइंड को पहला स्थान मिला। जबकि जीएमएसएसएस सेक्टर-10 को दूसरा और सेक्टर-27 के मोती राम आर्य सीनियर स्कूल को तीसरा स्थान मिला। स्कूल के छात्र की श्रेणी में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी मॉडर्न हाउसिग कांप्लेक्स मनीमाजरा के स्कूल को पहला स्थान मिला। जबकि सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को दूसरा और जीएमएसएसएस सेक्टर-23 को तीसरा स्थान मिला। रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49 को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रशासक ने इन लोगों को किया सम्मानित

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड के बाद जिन लोगों को सम्मानित किया। उनमें डॉ. अनीता कौशल, डॉ. महेंद्र सिंह, धर्मवीर, सुशील कुमार शर्मा, डॉ. उपेंद्रजीत सिंह गिल, रोहित कुमार सैनी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, नाजिल, सतविद्र सिंह, मीरा बेहरी, रमेश लाल चुघ, मनोज कुमार शारदा, कुलवंत सिंह, हरभजन कौर, पीयूष शर्मा, नितिन महाजन, जेएस जायरा, डॉ. कोमिल त्यागी, मुकेश कुमार, सतबीर सिंह को सम्मानित किया गया। बदनौर ने जिन लोगों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया। उनमें एसआइ गुरमीत सिंह, एएसआइ परमिद्र जीत, एएसआइ बलजिद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी शर्मा, हेड कांस्टेबल मुलतान सिंह, कांस्टेबल अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एएसआइ राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल हरीओम, हेड कांस्टेबल जोगिद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमृतपाल कौर, हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.