Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में AAP पार्षद का आडियो वायरल, वेंडर से पैसों के लेनदेन के आरोप पर गर्माई सियासत, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के एक पार्षद का आडियो वायरल हो रहा है। इस आडियो में आप पार्षद और एक वेंडर के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बात हो रही है। आडियो के वायरल होने के बाद चंडीगढ़ की राजनीति भी गरमा गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:35 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:35 PM (IST)
चंडीगढ़ में AAP पार्षद का आडियो वायरल, वेंडर से पैसों के लेनदेन के आरोप पर गर्माई सियासत, पढ़ें पूरा मामला
चंडीगढ़ कांग्रेस ने वायरल आडियो की सीबीआइ जांच की मांग की है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के एक पार्षद का एक कथित आडियो वायरल हो रहा है। इस आडियो में आप पार्षद और एक वेंडर के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बात हो रही है। कथित आडियो के वायरल होने के बाद चंडीगढ़ की राजनीति भी गरमा गई है। 

loksabha election banner

आप पार्षद और वेंडर के बीच मिलीभगत का आडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है, जिससे राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल आडियो नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा सहित आला अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल आडियो को लेकर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने एडवाइजर धर्म पाल को लिखित में शिकायत की है। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने कहा है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने जो चंडीगढ़ के नागरिकों से वादा था कि 20,000 लीटर पानी फ्री देंगे बिजली फ्री देंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोली जाएंगी, लेकिन चंडीगढ़ में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा।

दीपा दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्षद सिर्फ और सिर्फ गरीबों से पैसा वसूल रहे हैं। हाल ही में पिछले नगर निगम के सदन बैठक में जब आम आदमी पार्टी के 6 पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर लायंस कंपनी के एजेंडे को पास करवाया गया था तभी शहर वासियों को समझ आ गया था कि दाल में कुछ काला है। दीपा दुबे ने कहा कि एक तरफ तो आप संयोजक अरविंद केजरीवाल यह कहते हैं कि हमारी पार्टी या हमारा कोई भी नेता करप्ट नहीं है, लेकिन चंडीगढ़ में रोज ही आप पार्षदों व बड़े नेता का नाम पैसे के लेनदेन में सामने आ रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता सिर्फ और सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं। जो गरीब लोग रेहड़ी लगाकर दो वक्त की रोटी कमा रहे हैं उनसे वार्ड पार्षद हफ्ता वसूली कर रहे हैं।

दीपा दुबे ने मामले की शिकायत चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और उनके सलाहकार धर्म पाल से भी की है। दीपा दुबे ने मांग की है कि जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की है। दीपा दुबे ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद भ्रष्टाचार में शामिल हैं उनकी सच्चाई जग जाहिर होनी चाहिए। जो पार्षद गरीब रेहड़ी फड़ी वालों से वसूली कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उधर भाजपा के प्रवक्ता कैलाश जैन ने भी मामले की जांच की मांग की है। 

(नोट: दैनिक जागरण इस बात का दावा नहीं करता है यह आडियो सही है। खबर कांग्रेस व भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.