अकाली कार्यकर्ताओं पर हमले की बात शिअद का प्रोपगंडा : सीएम अमरिंदर
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में अकालियों पर हमले की बात को शिअद का प्रोपगंडा बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मनमुटाव तो हाेता ही है कि बाद में छोटे झगड़े होते हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैपटन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब में अकालियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का प्रोपगंडा करार दिया है। शिअद द्वारा छोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। चुनाव में इतना मनमुटाव होता ही है, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह सहज प्रक्रिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेसियों द्वारा अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं में विवाद होता है और चुनाव के बाद भी इसका असर होता है। वह इसे अकाली दल का प्रोपेगंडा मानते हैं।
कैप्टन ने कहा कि यह अकाली दल द्वारा गुमराह किया जा रहा है और यह मीडिया क्रिएशन भी है। जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि कांग्रेस बदले की राजनीति नहीं करेगी।'
यह भी पढ़ें: अमरिंदर को खालिस्तानियों की धमकी पर भारत ने जताया एतराज
इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कैबिनेट के विस्तार के बारे में भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र से पहले कर दिया जाएगा। अभी हमारा फोकस कैबिनेट विस्तार पर है, मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) बनाने को लेकर नहीं है।
यह भी पढ़ें: अकाली दल ने इन्दौर गुरुद्वारे में तोड़फोड़ के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन