Move to Jagran APP

पूछता है मतदाता कार्यक्रम में जनता के साथ हुए संवाद में नेताओं ने रखा विजन

नगर निगम चुनाव को लेकर चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफड) की ओर से चंडीगढ़ क्लब में पूछता है मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राजनितिक पार्टियों के अध्यक्षों से जनता से सीधा संवाद हुआ। शहर में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की ओर से शहर के मुद्दों को लेकर सभी अध्यक्षों से तीखे साल पूछे गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:51 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:51 AM (IST)
पूछता है मतदाता कार्यक्रम में जनता के साथ हुए संवाद में नेताओं ने रखा विजन
पूछता है मतदाता कार्यक्रम में जनता के साथ हुए संवाद में नेताओं ने रखा विजन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव को लेकर चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफड) की ओर से चंडीगढ़ क्लब में पूछता है मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान राजनितिक पार्टियों के अध्यक्षों से जनता से सीधा संवाद हुआ। शहर में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की ओर से शहर के मुद्दों को लेकर सभी अध्यक्षों से तीखे साल पूछे गए।

loksabha election banner

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग, शिअद अध्यक्ष हरदीप सिंह और कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष एडवोकेट पवन शर्मा आए। हालांकि इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला ने आना था, लेकिन वह किसी कारण से यहां नहीं आ सके। कांग्रेस की ओर से आए उपाध्यक्ष पवन शर्मा कार्यक्रम में केवल 45 मिनट तक बैठे। कार्यक्रम में उनकी आप और भाजपा अध्यक्षों के साथ जमकर बहस भी हुई।

छह माह में खत्म हो जाएगा डंपिग ग्राउंड : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

अरुण सूद ने जनता के सामने अपना विजन रखते हुए का कि आने वाले दिनों में वह एक बुकलेट छपवा रहे हैं, जिसमें भाजपा की ओर से 50 बड़े कार्यो का जिक्र होगा। छह साल में किए गए विकास कार्यो को लेकर हम जनता के बीच वोट लेने जाएंगे। जो विजन हम दस्तावेजों में बताएंगे उसे आने वाले पांच वर्ष में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि साल 2016 के बाद से निगम की ग्रांट इन एड 500 करोड़ रुपये हुई और आय 479 करोड़ रुपये हुई। रायपुर कलां में बरसाना की तर्ज पर गोशाला बनाई गई। उन्होंने दावा किया कि डड्डूमाजरा का डंपिग ग्राउंड छह महीने की अवधि में खत्म हो जाएगा।

20 से 25 साल के विजन के साथ काम करेंगे : आप संयोजक

आप संयोजक प्रेम गर्ग ने राजनीतिक प्रचार के दौरान सौहार्द को बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई राजनीतिक दल जीते लेकिन कार्य जनता के हितों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अगर जनता मौका देती है तो उन्हें सुझाव पेटी की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह 20-25 साल बाद का विजन लेकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से नगर निगम की वेबसाइट ही अपडेट नहीं है। वेबसाइट पर निगम से जुड़े हर टेंडर की जानकारी होनी चाहिए। पेवर माफिया सक्रिय है जिस पर लगाम नहीं लगाई जा रही है।

शहर की तर्ज पर होगा गांवों का विकास : शिअद अध्यक्ष

अकाली दल अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि वह पहली बार वह बसपा के साथ गठबंधन करके सभी 35 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे पानी की सप्लाई व लो प्रेशर की समस्या को दूर किया जाएगा। गारबेज कलेक्शन के रेट कम करने के साथ सामुदायिक केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कमरा बुक और शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा। सफाई में चंडीगढ़ को फिर से पहले पायदान पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा द्वारा लगाए टैक्स वापस लिए जाएंगे : कांग्रेस उपाध्यक्ष

कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट पवन शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो चंडीगढ़ में बहुत विकास हुआ था, लेकिन अब स्वच्छता अभियान में चंडीगढ़ की रैंकिग 16 से गिरकर 66 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान एमसी ने कई कर लगाए हैं और कोई विकास नहीं करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने के बाद बढ़े हुए पानी के टैरिफ और विभिन्न एमसी टैक्स जो कि भाजपा शासन के दौरान एमसी द्वारा लगाए गए थे वापस ले लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.