विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में हीरो एशियन हाॅकी चैंपियंस ट्राॅफी का सफर शुरू, मोहाली में होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:37 PM (IST)

पंजाब में हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू हो गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को हॉकी ...और पढ़ें

प्रदर्शनी मैच में पीआईएस वाॅरियर्स ने पीआईएस मोहाली को 2-0 से हराया।

प्रदर्शनी मैच में पीआईएस वाॅरियर्स ने पीआईएस मोहाली को 2-0 से हराया।

HighLights

  1. 27 अक्टूबर से पंजाब में होंगे मुकाबले।

  2. जापान, चीन, दक्षिण कोरिया से भी टीमें पहुंची।

  3. बांग्लादेश और मलेशिया की टीमें भी लेंगी हिस्सा।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में पहली बार आयोजित होने जा रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्राॅफी-2026 के प्रचार के लिए ट्राॅफी टूर रविवार को फेज-10 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम से शुरू हुआ। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, डीसी कोमल मित्तल, पूर्व भारतीय कप्तान राजपाल सिंह हुंदल और ओलंपियन प्रभजोत सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टूर का उद्देश्य युवाओं को हाकी से जोड़ना और टूर्नामेंट के प्रति उत्साह बढ़ाना है। पहले दिन ट्राॅफी फतेहगढ़ साहिब होते हुए पटियाला पहुंचेगी। 19 अक्टूबर को यह मालेरकोटला, बरनाला और संगरूर जाएगी। प्रदेशभर का दौरा 26 अक्टूबर को जालंधर में संपन्न होगा।

रंधावा ने कहा कि टूर्नामेंट की मेजबानी पंजाब के लिए गर्व की बात है। भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लीग मुकाबले होंगे। मोहाली में 4 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल और 5 नवंबर को तीसरे स्थान का मुकाबला तथा फाइनल खेला जाएगा।

डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि स्टेडियम में मरम्मत और नवीनीकरण के प्राथमिक कार्य पूरे हो चुके हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजपाल सिंह और प्रभजोत सिंह ने उम्मीद जताई कि टूर से युवाओं की हाकी में रुचि बढ़ेगी।

समारोह से पहले पीआईएस वाॅरियर्स ने प्रदर्शनी मैच में पीआईएस मोहाली को 2-0 से हराया। कार्यक्रम में गतका, भांगड़ा और बैंड की प्रस्तुतियां हुईं। खेल विभाग के अधिकारी, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।