'ABVP के पक्ष में मतदान करो या PU कैंपस छोड़ो...' ASAP ने लगाए विद्यार्थियों को धमकी के आरोप
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एएसएपी ने एबीवीपी पर छात्रों को धमकी देने ...और पढ़ें

पीयू चुनाव प्रभारी सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर व अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
HighLights
पीयू चुनाव में ‘धमकी’ पर गरमाई सियासत।
एएसएपी ने एबीवीपी पर साधा निशाना।
धमकी भरे काॅल्स, निष्पक्ष जांच की मांग।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव से पहले धमकी भरे फोन काल्स को लेकर छात्र राजनीति में विवाद उत्पन्न हो गया है। आम आदमी पार्टी की छात्र संगठन एएसएपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए छात्रों, रिसर्च स्कालर्स, प्रोफेसरों और समर्थकों पर दबाव बनाया जा रहा है।
संगठन ने मामले की तत्काल जांच की मांग की है ताकि कैंपस में भयमुक्त चुनावी माहौल सुनिश्चित किया जा सके। पीयू चुनाव प्रभारी सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदिल बराड़ ने प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाए।
नेताओं ने कहा कि कुछ छात्रों और समर्थकों को एबीवीपी के पक्ष में मतदान करने या कैंपस छोड़ने की धमकियां मिली हैं। एएसएपी ने बताया कि कुछ मामलों में जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीयू प्रशासन और पुलिस से जांच की मांग
मीत हेयर ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी दबाव में न आएं और 31 अगस्त को निर्भय होकर मतदान करें। आदिल बराड़ ने कहा कि पिछले चुनावों में भी ऐसी शिकायतें आई थीं।
एएसएपी ने पीयू प्रशासन और पुलिस से धमकी भरे कॉल्स की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और किसी भी विद्यार्थी को डर या दबाव में मतदान नहीं करना चाहिए।
