Move to Jagran APP

आर्य इंफ्रा कंपनी का ठेका एमसी ने किया खारिज, आज से खुद चलाएगी पेड पार्किग

आर्य इंफ्रा कंपनी का ठेका नगर निगम ने खारिज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 08:20 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 08:20 PM (IST)
आर्य इंफ्रा कंपनी का ठेका एमसी ने किया खारिज, आज से खुद चलाएगी पेड पार्किग
आर्य इंफ्रा कंपनी का ठेका एमसी ने किया खारिज, आज से खुद चलाएगी पेड पार्किग

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर की 25 पेड पार्किग चलाने वाली आर्य इंफ्रा कंपनी का ठेका नगर निगम ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया है, क्योंकि जो कंपनी ने नगर निगम को 50-50 लाख रुपये के तीन चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए हैं। इसके लिए एमसी ने कानूनी राय भी ले ली है। ऐसे में नगर निगम ने मंगलवार सुबह सभी पेड पार्किगों को अपने कब्जे में लेने का निर्णय लिया है। अब कंपनी के बजाय नगर निगम खुद शहर की सभी पेड पार्किंगों को चलाएगा। मंगलवार सुबह 8 बजे नगर निगम सभी पेड पार्किगों पर कब्जा कर लेगा। इसके लिए नगर निगम ने 450 कर्मचारियों की ड्यूटी फिक्स कर दी है। दस जनवरी तक जमा होनी थी किस्त

loksabha election banner

मालूम हो कि नगर निगम की तिमाही किस्त दिसंबर माह से पें¨डग थी, जो कि 10 जनवरी तक जमा होनी जरूरी थी। कंपनी को 3.69 करोड़ रुपये की किस्त जमा करवानी थी, लेकिन कंपनी ने बीच-बीच में राशि जमा करवाकर 1.50 करोड़ रुपये दिए थे। इसके साथ ही नगर निगम ने आर्य इंफ्रा कंपनी की जो 1.42 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी है, वह भी जब्त करने का फैसला लिया है। कमिश्नर केके यादव की मंजूरी के बाद अतिरिक्त कमिश्नर तिलक राज ने एमओयू खारिज करने के निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम ने आर्य इंफ्रा कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के अनुसार पिछले दो माह से कंपनी किस्त की बाकी बची हुई राशि जमा करवाने के लिए टालमटोल कर रही है। सुबह आठ बजे ही मोर्चा संभालेंगे कर्मचारी

सभी पार्किगों में इंजीनिय¨रग ¨वग और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारी सुबह 8 बजे तैनात हो जाएंगे। पिछले साल भी नगर निगम ने तत्कालीन मेयर देवेश मोदगिल के कार्यकाल में किस्त जमा न होने पर सभी पेड पार्किगों पर कब्जा कर लिया था। उस समय कंपनी इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चली गई थी, तब जाकर उसे राहत मिली थी, लेकिन बकाया राशि जमा करवा दी थी। ऐसे में अब नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि एक केविएट भी हाईकोर्ट में मंगलवार को दायर कर दी जाएगी, ताकि अगर आर्य इंफ्रा कंपनी अगर ठेका खारिज करने के फैसले के खिलाफ अदालत में जाती है, तो उनका पक्ष सुने बिना कोई आगामी फैसला न लिया जाए। मालूम हो कि सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किग भी अभी तक आर्य इंफ्रा कंपनी ही चला रही थी। इसका भी नगर निगम मंगलवार को कब्जा लेगा।

लेकिन अभी पार्किग रेट नहीं होंगे कम

बेशक नगर निगम मंगलवार से खुद पेड पार्किगों को चलाएगा, लेकिन वाहन चालकों से बढ़े हुए रेट ही चार्ज होंगे। जबकि शहरवासी इस समय बढ़े हुए रेट कम करने की मांग कर रहे हैं। स्मार्ट पार्किग के नाम पर पिछले साल शहरवासियों के पार्किंग रेट चार गुने कर दिए गए थे। इस समय कार चालक से 20 और दोपहिया वाहन चालक से 10 रुपये शुरुआत के 4 घंटे के चार्ज किए जाते हैं। जबकि नगर निगम के मेयर इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं कि अगर नगर निगम खुद ही पार्किग चलाएगा, तो पार्किंग के रेट आधे कर दिए जाएं। कंपनी को जानकारी दी गई है

कमिश्नर केके यादव का कहना है कि आर्य इंफ्रा को दिया गया पार्किंग का ठेका खारिज कर दिया गया है। अभी पार्किंग के बढ़े हुए रेट ही लागू होंगे। रेट कम करने का अधिकार वित्त एवं अनुबंध और सदन का ही है। मंगलवार सुबह नगर निगम सभी पेड पार्किगों का कब्जा ले लेगा। ठेका खारिज करने की लिखित में जानकारी कंपनी को भी दे दी गई है। हमने एक सप्ताह और मांगा था

आर्य इंफ्रा कंपनी के निदेशक सुनील पुरसवानी का कहना है कि उन्हें भी ठेका खारिज का नोटिस नहीं मिला है। वह सोमवार को कमिश्नर को भी मिले थे, उन्होंने राशि जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय भी मांगा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.